1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से रोहित यादव को किया बाहर, U19 टीम में दो प्लेयर्स की हुई एंट्री

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज से रोहित यादव को किया बाहर, U19 टीम में दो प्लेयर्स की हुई एंट्री

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 08, 2026 10:32 am IST,  Updated : Sep 08, 2026 10:46 am IST

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान किया था। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करते हुए रोहित यादव को बाहर कर दिया है। उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान हो गया है।

Australia U19 vs India U19- India TV Hindi
इंडिया U19 vs ऑस्ट्रेलिया U19 Image Source : AFP

बीसीसीआई की मेंस सेलेक्शन कमिटी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया U19 सीरीज के लिए कुछ दिनों पहले स्क्वॉड का ऐलान किया था। ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम भारत दौरे पर 3 वनडे मैच और 2 मल्टी डे मुकाबले खेलेगी। वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने जो स्क्वॉड का ऐलान किया था उसमें एक बदलाव किया गया है। BCCI की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने रोहित यादव की जगह वनडे टीम में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के आर्यन सवसनी को और मल्टी-डे टीम में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के तन्मय बलोदा को शामिल किया है।

रोहित यादव के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

बीसीसीआई ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि रोहित यादव को राजकोट और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए इंडिया U19 टीम में चुना गया था, लेकिन उम्र से जुड़ी गड़बड़ी के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि एज ग्रुप क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व कर चुके रोहित यादव को लेकर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने अपनी जांच में पाया कि उनकी उम्र में 27 महीने का अंतर पाया गया। उनके जन्म का साल 3 बार बदला गया। वह हाल ही में श्रीलंका दौरे पर इंडिया अंडर19 टीम के साथ गए थे। लेकिन अब वह टीम का हिस्सा नहीं हैं।

वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटों भी मिली टीम में जगह

ऑस्ट्रेलिया की इस सीरीज के लिए भारत की U19 टीम में पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटों को चुना गया है। चयनकर्ताओं ने सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को टीम में जगह दी है। अन्वय को विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। हालांकि यह दोनों खिलाड़ी मल्टी-डे मैचों के लिए चुनी गई टीम में शामिल नहीं हैं। आर्यवीर इस साल दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में वेस्ट दिल्ली लॉयंस टीम की तरफ से खेले थे।

वनडे मैचों के लिए भारत का अपडेटेड अंडर-19 स्क्वॉड

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, V.K. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल, आर्यन सवासानी

मल्टी-डे मैचों के लिए भारत का अपडेटेड अंडर-19 स्क्वॉड

यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव, तन्मय बलोदा

यह भी पढ़ें

4 गेंदों में पलट गया मैच, अभिषेक शर्मा ने गेंद से किया शानदार कमबैक, शुभमन गिल को लौटना पड़ा पवेलियन

दलीप ट्रॉफी फाइनल में तीसरे दिन का खेल जारी, साउथ जोन को लगा पहला झटका, रिकी भुई 1 रन बनाकर आउट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल