1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ben Stokes: बेन स्टोक्स ने चकनाचूर किया धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, नया कीर्तिमान बनाकर रचा इतिहास

Ben Stokes: बेन स्टोक्स ने चकनाचूर किया धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, नया कीर्तिमान बनाकर रचा इतिहास

 Written By: Govind Singh
 Published : Jul 10, 2023 07:42 am IST,  Updated : Jul 10, 2023 07:46 am IST

इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही बेन स्टोक्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni And Ben Stokes Image Source : GETTY

England vs Australia 3rd Test: इंग्लैंड ने एशेज के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया। तीसरा टेस्ट हारने के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी वजह से ही इंग्लैंड की टीम जीतने में सफल रही। मैच में जीत हासिल करते ही इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

स्टोक्स ने तोड़ा ये रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को तीसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 254 रनों का टारगेट दिया था, जिसे इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने पांच बार टेस्ट क्रिकेट में 250 से ज्यादा रनों का टारगेट चेस किया है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने चार बार टेस्ट में 250 से ज्यादा रनों का टारगेट चेस किया। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 250 रनों का टारगेट चेस करने वाले कप्तान: 

1. बेन स्टोक्स- 5 बार

2. महेंद्र सिंह धोनी- 4 बार 
3. ब्रायन लारा- 3 बार 
4. रिकी पोंटिंग- 3 बार 

स्टोक्स ने किया कमाल 

बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टेस्ट टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में आक्रामकता के साथ खेलने पर जोर दिया। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 17 में से 12 मुकाबले जीते हैं और पांच में हार मिली है। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 277 रन, 299 रन, 296 रनों के टारगेट चेस किए थे। इसके अलावा इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जुलाई में एजबेस्टन में 378 रनों का टारगेट आसानी से चेस कर लिया था। 

तीसरे टेस्ट में मिली जीत 

इंग्लैंड के लिए तीसरे टेस्ट मैच में मार्क वुड ने गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी में 2 विकेट चटकाए। उनकी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। वहीं, बल्लेबाजी में भी उन्होंने अपना जौहर दिखाया। उन्होंने पहली पारी में 24 रन और दूसरी पारी में 16 रनों का योगदान दिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल