1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के लिए नहीं मिला इस खिलाड़ी को खेलने का मौका, अब बनाया गया इस टीम का कप्तान

भारत के लिए नहीं मिला इस खिलाड़ी को खेलने का मौका, अब बनाया गया इस टीम का कप्तान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Dec 20, 2025 06:49 pm IST,  Updated : Dec 20, 2025 07:01 pm IST

टीम इंडिया के तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के लिए मैदान पर उतरेंगे। इस टूर्नामेंट में बंगाल की टीम अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में खेलने के लिए उतरेगी।

Abhimanyu Easwaran- India TV Hindi
अभिमन्यु ईश्वरन Image Source : PTI

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए बंगाल क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है। इस टूर्नामेंट में बंगाल की टीम अभिमन्यु ईश्वरन की कप्तानी में खेलती हुई नजर आएगी। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए ईश्वरन को बंगाल टीम की कप्तानी सौंपी गई गई है। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी बंगाल के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। शमी ने इस साल घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीजन उन्होंने 36 विकेट लेकर अपने शानदार फॉर्म को साबित किया है।

काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे, टेस्ट और टी20 में से किसी भी सीरीज में शमी को मौका नहीं मिला। ऐसे में आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके वह फिर से भारतीय टीम में वापसी का दरवाजा खटखटाना चाहेंगे। वहीं अभिमन्यु ईश्वरन की बात करें तो वह कई टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा रहे, लेकिन फिर भी उन्हें कभी भारत के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन रहा था शानदार

शमी ने इस घरेलू सीजन की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से की थी। वहां उन्होंने चार मैचों में 18.60 की औसत से 20 विकेट लिए, जिसमें पांच विकेट हॉल भी शामिल था। लिमिटेड-ओवर्स क्रिकेट में आने के बाद, शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा, जहां वह बंगाल के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने सात मैचों में 14.93 की शानदार औसत से 16 विकेट लिए।

इन प्लेयर्स को भी मिली है जगह

विजय हजारे ट्रॉफी में शमी बंगाल की तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे, जिसमें आकाश दीप और मुकेश कुमार का नाम भी शामिल है। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल भी इस स्क्वॉड का हिस्सा हैं। वहीं ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को भी बंगाल की टीम में शामिल किया है।

विदर्भ के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी बंगाल की टीम

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल को एलीट ग्रुप बी में रखा गया है और वे 24 दिसंबर को राजकोट में विदर्भ के खिलाफ मैच के साथ अपना अभियान शुरू करेंगे। इस ग्रुप में असम, बड़ौदा, जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश की टीमें भी हैं। यह टूर्नामेंट अहमदाबाद (ग्रुप ए), राजकोट (ग्रुप बी), जयपुर (ग्रुप सी) और अलूर (ग्रुप डी) में खेला जाएगा, जबकि नॉकआउट मैच 12 से 18 जनवरी तक बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे।

बंगाल का स्क्वॉड विजय हजारे ट्रॉफी के लिए:

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), अनुस्तुप मजूमदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप कुमार घरामी, सुमंत गुप्ता, सुमित नाग (विकेटकीपर), चंद्रहास दाश, शाहबाज अहमद, करण लाल, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सयान घोष, रवि कुमार, आमिर गनी, विशाल भाटी, अंकित मिश्रा

यह भी पढ़ें

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुई टीम इंडिया की घोषणा, जानें किन प्लेयर्स को मिली जगह

बड़ा बदलाव, शुभमन गिल को सेलेक्टर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता; इस खिलाड़ी को मिली उपकप्तानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल