1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भुवनेश्वर कुमार ने IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बन गए पहले तेज गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार ने IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बन गए पहले तेज गेंदबाज

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 07, 2026 09:22 pm IST,  Updated : May 07, 2026 09:22 pm IST

LSG vs RCB: आईपीएल 2026 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाड का हिस्सा अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में जब मैदान पर खेलने उतरे तो उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली।

Bhuvneshwar Kumar- India TV Hindi
भुवनेश्वर कुमार Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 50वां लीग मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में आरसीबी की तरफ से खेल रहे अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने मैदान पर उतरने के साथ अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली, जिसमें वह एक खास लिस्ट का भी हिस्सा बन गए।

भुवनेश्वर इस उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले तेज गेंदबाज

आईपीएल इतिहास में भुवनेश्वर कुमार पहले ऐसे तेज गेंदबाज बन गए हैं जो 200 मैचों का आंकड़ा पूरा करने में कामयाब हुए हैं। इस सीजन अभी तक भुवनेश्वर कुमार का गेंद से शानदार प्रदर्शन भी देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 9 मैचों में 17 विकेट हासिल किए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने 200 मैच पूरे होने पर अपनी खुशी को जाहिर करते हुए इस उपलब्धि को लेकर कहा कि ये सच में काफी स्पेशल है 200 मैच खेलना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं बहुत खुश महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि सबसे अच्छी बात यह है कि मैं यह उपलब्धि उस टीम के साथ हासिल कर रहा हूं जिसने पिछले सीजन ट्रॉफी को अपने नाम किया था और मेरे लिए इससे बेहतर क्या हो सकता था।

आईपीएल में 200 मैचों का आंकड़ा पूरा करने वाले सिर्फ 12वें खिलाड़ी

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास में सिर्फ 12वें ऐसे खिलाड़ी बने हैं जो 200 या उससे अधिक मुकाबले खेलने में कामयाब हो सके हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर एमएस धोनी का नाम है जिन्होंने अब तक आईपीएल में कुल 278 मुकाबले खेले हैं, तो वहीं इसके बाद दूसरे और तीसरे पर रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम है। इस लिस्ट में अब तक 200 या उससे अधिक मुकाबले खेलने के मामले में सिर्फ भारतीय प्लेयर्स ये उपलब्धि हासिल करने में कामयाब हुए हैं, जबकि आईपीएल में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा मैच सुनील नरेन ने खेले हैं जो अब तक कुल 197 मुकाबले खेल चुके हैं।

खिलाड़ी कुल मैच
एमएस धोनी 278 मैच
रोहित शर्मा 277 मैच
विराट कोहली 277 मैच
रवींद्र जडेजा 264 मैच
दिनेश कार्तिक 257 मैच
शिखर धवन 222 मैच
रविचंद्रन अश्विन 221 मैच
अजिंक्य रहाणे 207 मैच
सुरेश रैना 205 मैच
रॉबिन उथप्पा 205 मैच
अंबाती रायडू 204 मैच
भुवनेश्वर कुमार 200 मैच

ये भी पढ़ें

36 साल की उम्र में साथी खिलाड़ी के अचानक निधन से टूटे विराट कोहली, युवराज सिंह और शिखर धवन ने भी जताया दुख

युजवेंद्र चहल का फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते VIDEO आया सामने, सभी की सुरक्षा को खतरे में डाला; मचा बवाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल