1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ZIM vs SL: लंबे समय के बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी, अब अपने देश के लिए ऐसा करने वाला बना तीसरा प्लेयर

ZIM vs SL: लंबे समय के बाद हुई इस खिलाड़ी की वापसी, अब अपने देश के लिए ऐसा करने वाला बना तीसरा प्लेयर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 31, 2025 04:14 pm IST,  Updated : Aug 31, 2025 04:14 pm IST

ZIM vs SL: जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में जिम्बाब्वे टीम के खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर ने अपने करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।

Brendan Taylor- India TV Hindi
ब्रेंडन टेलर Image Source : GETTY

जिम्बाब्वे की टीम घर पर श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, इस सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम को 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मैच हरारे के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें टॉस हारने के बाद जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले जिम्बाब्वे टीम के अनुभवी खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर पहले मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे तो वहीं दूसरे मैच में वह 20 रनों की पारी खेलने में कामयाब हो सके। टेलर ने अपनी इस पारी के दम पर एक बड़ा मुकाम अपने इंटरनेशनल करियर में हासिल कर लिया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने वाले बने तीसरे जिम्बाब्वे के खिलाड़ी

ब्रेंडन टेलर हरारे के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के दूसरे वनडे मैच में जब बल्लेबाजी के दौरान अपने 11 रन पूरे किए तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट मिलाकर जिम्बाब्वे की तरफ से 10000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। टेलर से पहले जिम्बाब्वे के लिए ये कारनामा फ्लावर बंधुओं की जोड़ी ने किया था, जिसमें लिस्ट में पहले नंबर पर एंडी फ्लावर का नाम है, जिन्होंने कुल 320 इंटरनेशनल पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 11580 रन बनाए थे। वहीं इसके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर ग्रांट फ्लावर का नाम है जो 337 पारियों में 10028 रन बनाने में कामयाब हुए थे।

जिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • एंडी फ्लावर - 11580 रन (337 पारियां)
  • ग्रांट फ्लावर - 10028 रन (320 पारियां)
  • ब्रेंडन टेलर - 10009 रन (320 पारियां)
  • हेमिल्टन मसाकाद्जा - 9543 रन (350 पारियां)
  • सीन विलियम्स - 8834 रन (285 पारियां)

अब तक ऐसा रहा है ब्रेंडन टेलर का करियर

इंटरनेशनल क्रिकेट में ब्रेंडन टेलर के करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर अब तक कुल 287 मैच खेले हैं, जिसमें 320 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 33.92 के औसत से 10009 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। टेलर के बल्ले से इस दौरान 17 शतकीय और 57 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें

एशिया कप से पहले फॉर्म में लौटे रिंकू सिंह, 12 चौके-छक्के लगाकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

ऐसे कौन आउट होता है भाई! CPL में अजीबोगरीब तरीके से Out हुए शे होप, VIDEO हुआ वायरल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल