1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेन स्टोक्स के संन्यास पर कोच मैकुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की

बेन स्टोक्स के संन्यास पर कोच मैकुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 29, 2026 10:40 pm IST,  Updated : Jun 29, 2026 10:40 pm IST

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड तीसरा टेस्ट उनके करियर का आखिरी मैच था। उनके संन्यास पर अब कोच मैकुलम का बयान सामने आया है।

McCullum & Stokes- India TV Hindi
ब्रेंडन मैकुलम & बेन स्टोक्स Image Source : PTI

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने 28 जून रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान संन्यास की घोषणा की। सोमवार को इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के के खिलाफ मैच में 160 रनों से हार मिली। कीवी टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। इस हार के बाद अब इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने स्टोक्स के संन्यास पर चुप्पी तोड़ी है। मैकुलम ने माना कि स्टोक्स अपने फैसले पर पूरी तरह अडिग थे और एक बार मन बनाने के बाद उन्हें रोकना या उनका फैसला बदलना बेहद मुश्किल था।

स्टोक्स के संन्यास के फैसले पर ब्रेंडन मैकुलम ने क्या कहा?

इंग्लैंड की हार के बाद स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कोच मैकुलम ने कहा कि कल जब उन्होंने मुझे ये बताया कि वह संन्यास ले रहे हैं, तो पहले तो मैंने उन्हें रोकने और मनाने की कोशिश की। लेकिन उनके साथ बातचीत में ये जल्द ही यह साफ हो गया कि वह अपना मन बना चुके हैं और अपने इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं। मैकुलम ने आगे भावुक होते हुए कहा कि उस मोड़ पर आकर, आपको बस थोड़ा दुख महसूस होता है क्योंकि आप पिछले चार सालों से इस सफर में एक साथ थे और यह बेहद रोमांचक सफर था। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे स्टोक्स के साथ इतने करीब से काम करने का मौका मिला और मैं उन्हें अपना एक बहुत अच्छा दोस्त मानता हूं।

टेस्ट मैच के बीच में संन्यास के फैसले को कोच ने बताया सही

मैकुलम ने टेस्ट मैच के बीच में ही स्टोक्स के संन्यास के ऐलान के समय का भी पूरी तरह समर्थन किया। उन्होंने कहा कि फैंस को इस फैसले के बारे में जानने का पूरा हक था ताकि वे मैदान पर स्टोक्स को शानदार तरीके से विदाई दे सकें। फैंस पिछले 13 साल से स्टोक्स को प्यार दे रहे हैं, इसलिए यह जरूरी था कि वे आखिरी बार मैदान पर उतरते हुए अपने पसंदीदा खिलाड़ी का अभिवादन कर सकें। इसलिए उन्होंने जिस समय संन्यास का ऐलान किया वो सही था। स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने 44 टेस्ट मैच खेले। जिसमें से टीम को 24 मैचों में जीत मिली और 17 में हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराया, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी मिला फायदा

इंग्लैंड में टेस्ट कप्तान के तौर पर कैसा रहा बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड? कितने मैचों में मिली जीत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल