1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने लिए 5 विकेट, करोड़ों रुपये दे ऑक्शन में था खरीदा

मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी ने लिए 5 विकेट, करोड़ों रुपये दे ऑक्शन में था खरीदा

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 26, 2022 01:02 pm IST,  Updated : Dec 26, 2022 01:06 pm IST

हाल ही में हुए ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने एक खिलाड़ी को करोड़ों में अपनी टीम में शामिल किया था। अब उस खिलाड़ी ने एक मैच के दौरान 5 विकेट ले लिए हैं।

Cameron Green- India TV Hindi
कैमरुन ग्रीन Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मेलबॉर्न में खेला जा रहा है। इस मैच के ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरुन ग्रीन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट ले डाले। ग्रीन इस गेदबाजी के दमपर ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को 189 के स्कोर पर रोक दिया। ग्रीन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ग्रीन के लिए यह सप्ताह कमाल का रहा। पहले आईपीएल ऑक्शन और अब बॉक्सिंग डे टेस्ट। उन्हें हाल ही में कोच्चि में हुए आईपीएल ऑक्शन के दौरान उन्हें 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया। ग्रीन के पांच विकेट लेते ही वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। आइए एक नजर डालें लोगों के रिएक्शन पर।

ग्रीन का जादू

ग्रीन ने इस इनिंग में 10.4 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए, इस दौरान उन्होंने 3 मेडेन ओवर भी फेका। ग्रीन ने साउथ अफ्रीका के अहम बल्लेबाजों को आउट किया। अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे काइल वेरेन (52) और मार्को यानसन (59) को आउट किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी थी। ग्रीन ने एक के बाद एक दोनों बल्लेबाज को पवेलियन भेजा इसके बाद साउथ अफ्रीका की पारी संभल न सकी और पूरी टीम 189 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। ग्रीन के इस प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस के फैंस खुश हैं, क्योंकि मुंबई की टीम ने आईपीएल ऑक्शन के दौरान उन्हें मोठी रकम में खरीदा है।

मैच की बात करे तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवाना शुरू कर दिया। टीम ने 67 के स्कोर पर 5 विकेट खो दिया। वहां से काइल वेरेन और मार्को यानसन ने पारी को संभाला, लेकिन ग्रीन के कहर के सामने कोई ज्यादा देर टिक न सका। मैच के लाइव स्कोर के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

AUS vs SA 1st Test Scorecard

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल