1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK का हाल हुआ बेहाल, प्रशांत वीर या कार्तिक शर्मा नहीं, 18 करोड़ वाले खिलाड़ी ने डुबोई लुटिया

CSK का हाल हुआ बेहाल, प्रशांत वीर या कार्तिक शर्मा नहीं, 18 करोड़ वाले खिलाड़ी ने डुबोई लुटिया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 06, 2026 08:06 pm IST,  Updated : Apr 06, 2026 08:06 pm IST

Ruturaj Gaikwad & Sanju Samson: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। टीम ने इस सीजन अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों ही में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

Ruturaj Gaikwad & Sanju Samson- India TV Hindi
ऋतुराज गायकवाड़ & संजू सैमसन Image Source : AFP

Ruturaj Gaikwad Out of Form: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अभियान अभी तक निराशाजनक रहा है। टीम ने इस सीजन अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई के इस प्रदर्शन को देखकर उनके फैंस काफी निराश हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे सफल फ्रेंचाइजी में की जाती है। टीम ने अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। लेकिन टीम ने पिछले दो सीजन में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि चेन्नई की टीम मैच जीतना भूल गई है।

गायकवाड़ ने इस सीजन नहीं किया है उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में चेन्नई के खराब प्रदर्शन के लिए फैंस प्रशांत वीर, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा जैसे प्लेयर्स को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लेकिन इन सबके अलावा जिस प्लेयर पर टीम मैनेजमेंट और फैंस को सबसे ज्यादा भरोसा था वो कोई और नहीं बल्कि खुद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं। गायकवाड़ को सीएसके ने इस सीजन के लिए 18 करोड़ में रिटेन किया था। गायकवाड़ को कप्तानी भी दी गई, लेकिन वह इस सीजन न तो बल्ले से बड़ी पारी खेल पाए हैं और न ही कप्तानी में कुछ खास कमाल दिखा सके हैं। ऐसे में उनके इस खराब फॉर्म ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है।

आईपीएल 2025 में पूरा मैच नहीं खेल पाए थे कप्तान गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2026 में अभी तक तीन मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 13.66 की औसत से 41 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 28 रन का रहा है। पिछले सीजन भी गायकवाड़ पूरे मैच नहीं खेल पाए थे। चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। आईपीएल 2025 में पांच मैच खेले थे, इस दौरान उन्होंने 24.40 की औसत से 122 रन बनाए थे। ऐसे में चेन्नई को अगर इस सीजन आने वाले मैचों में जीत दर्ज करनी है तो गायकवाड़ को हर मैच में रन बनाने होंगे। साथ ही उन्हें बतौर कप्तान भी बेहतर रणनीति तैयार करनी होगी।

आईपीएल 2026 में तीन मैच हार चुकी है चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को आरसीबी के हाथों मिली हार सीएसके की लगातार तीसरी हार थी। CSK अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स से हारी थी और उसके बाद उसे पंजाब किंग्स के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा। लगातार तीन हारों ने सीएसके के अभियान को खतरे में डाल दिया है, और प्लेऑफ की रेस में वापस आने के लिए उन्हें एक बड़े बदलाव की दरकार है। अब देखना ये होगा कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें:

फखर जमां पर PCB ने लगाया बैन, अब PSL में बन गए इस टीम के कोच

KKR Vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच, कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल