1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK ने तेज गेंदबाज के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, PSL से हटने वाले खिलाड़ी पर जताया भरोसा

CSK ने तेज गेंदबाज के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, PSL से हटने वाले खिलाड़ी पर जताया भरोसा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 24, 2026 06:54 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 06:56 pm IST

IPL 2026 से बाहर होने वाले चोटिल नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस की जगह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पर भरोसा जताया है।

CSK- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम Image Source : AP

IPL 2026 का आगाज होने में अब सिर्फ चंद दिन बचे हैं। 28 मार्च से IPL के एक्शन का आगाज होगा। ऐसे में सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। इस बीच टीमें चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर रही है। इस कड़ी में अब चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स को हाल ही में नाथन एलिस ने तगड़ा झटका दिया था। नाथन एलिस चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। ऐसे में अब टीम ने नाथन के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस की जगह तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को अपनी टीम में शामिल किया है।

जॉनसन को 9 IPL मैच खेलने का अनुभव

क्रिकबज के मुताबिक, 31 साल के एलिस 11 मार्च को एक घरेलू ODI फाइनल मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट दोबारा उभर आने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। पांच बार की चैंपियन टीम ने अब जॉनसन को टीम में शामिल किया है। जॉनसन पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए 4 मैच खेल चुके हैं।

स्पेंसर जॉनसन का ताल्लुक ऑस्ट्रेलिया से है और वह पहले भी IPL में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखा चुके हैं। स्पेंसर ने 2024 में गुजरात टाइटन्स की ओर से IPL में डेब्यू किया था। गुजरात टाइटन्स ने 2024 की नीलामी में 10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। पिछले सीजन वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते नजर आए थे। वह अब तक 9 IPL मैच खेल चुके हैं। 

PSL से वापस लिया नाम 

आपको जानकर हैरानी होगी कि जॉनसन को पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रैंचाइजी क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने सीधे तौर पर अपनी टीम में शामिल करने की घोषणा की थी। इसके बाद जॉनसन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए PSL से अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद ग्लैडिएटर्स ने पिछले हफ्ते की शुरुआत में उनकी जगह अल्जारी जोसेफ को टीम में शामिल कर लिया। जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में कुल 13 मैच खेले हैं। T20I में उन्होंने आठ मैचों में 8.96 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए हैं। IPL में उन्होंने 56.80 की औसत और 10.39 की इकॉनमी रेट से पांच विकेट लिए हैं। वह 1.5 करोड़ रुपये की कीमत पर CSK में शामिल होंगे। CSK अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगी।

​यह भी पढ़ें:

'रियान पराग को राजा की तरह ट्रीट किया जा रहा है'- RR के कप्तान बनाए जाने पर भड़के पूर्व भारतीय दिग्गज

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेड‍ियम में 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली, RCB ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल