IND vs ZIM Chennai Weather: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपने अगले सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे का सामना करेगी। ये मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया को अगर इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें हर हाल में जिम्बाब्वे को इस मुकाबले में हराना होगा। लेकिन इस मैच से पहले फैंस के मन में एक सवाल ये है कि क्या इस मैच के दौरान बारिश खलल डालेगी। अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया तो उस स्थिति में क्या होगा। तो चलिए हम आपके इन सवालों का जवाब देते हैं।
ये बात तो पक्की है कि अगर भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उन्हें इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। लेकिन अगर किसी वजह से यह मैच पूरा नहीं हो पाया, या बारिश के चलते रद्द हो गया तो उस स्थिति में भारत टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो जाएगा। क्योंकि अगर मैच हुआ तो उस स्थिति में टीम इंडिया को एक अंक मिलेंगे। इसके बाद भारतीय टीम अधिकतम तीन पॉइंट्स तक ही पहुंच पाएगी। ऐसे में उनके लिए सेमीफाइनल का सफर का लगभग खत्म हो जाएगा। हालांकि फैंस के लिए राहत भरी खबर ये है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।
एक्यूवेदर के मुताबिक मैच के दिन गुरुवार को चेन्नई का आसमान साफ रहने वाला है। सुबह के वक्त तापमान तकरीबन 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिन में धूप खिली रहेगी। शाम तक वहां का तापमान 27 डिग्री तक गिर सकता है। बारिश का फिलहाल कोई पूर्वानुमान नहीं है। हालांकि, सोमवार को जब मौसम का अनुमान देखा गया था तो गुरुवार को दोपहर में 25 प्रतिश बारिश का पूर्वानुमान एक्यूवेदर ने बताया था। लेकिन मैच का दिन आते-आते यह अनुमान शून्य तक पहुंच गया है।
इंडिया स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन
जिम्बाब्वे स्क्वॉड: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा
यह भी पढ़ें
T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका श्रीलंकाई कप्तान का दर्द, नेगेटिविटी को लेकर दिया बड़ा बयान
संपादक की पसंद