1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 में मुंबई इंडियंस की ताकत हुई आधी! बीच सीजन से बाहर हुआ कप्तान रोहित का घातक बॉलर

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस की ताकत हुई आधी! बीच सीजन से बाहर हुआ कप्तान रोहित का घातक बॉलर

 Written By: Govind Singh
 Published : May 09, 2023 11:39 am IST,  Updated : May 09, 2023 12:01 pm IST

मुंबई इंडियंस का एक स्टार बॉलर चोटिल होकर आईपीएल 2023 से बाहर हो गया है।

Mumbai Indians Team- India TV Hindi
Mumbai Indians Team Image Source : IPLT20.COM

Mumbai indians: IPL 2023 में अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है।  आईपीएल 2023 में टीम ने अभी तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से पांच में जीत दर्ज की है। वहीं, पांच मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अब मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बीच सीजन एक और बुरी खबर सामने आई है। टीम का एक  स्टार बॉलर चोटिल होकर बाहर हो गया है। इससे मुंबई की टीम को तगड़ा झटका लगा है। 

बाहर हुआ ये बॉलर 

मुंबई इंडियंस के स्टार बॉलर जोफ्रा आर्चर चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह क्रिस जॉर्डन को मौका दिया गया है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में मुंबई की टीम को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन चोटिल होने की वजह से वह आईपीएल 2022 में एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। वहीं, मौजूदा सीजन में उन्होंने मुंबई के लिए 4 मैच खेले, जिसमें वह सिर्फ 2 विकेट ही चटका पाए। 

इस खिलाड़ी को मिला मौका 

चोटिल जोफ्रा आर्चर की जगह मुंबई इंडियंस ने क्रिस जॉर्डन 2 करोड़ रुपये देकर टीम में शामिल किया है। जॉर्डन ने साल 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था। तब उन्होंने आईपीएल में 28 मैच खेले हैं और 27 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के लिए 87 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 96 विकेट चटकाए हैं। 

IPL 2023 में किया है ऐसा प्रदर्शन 

IPL 2023 में अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम ने 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत हासिल की है। वहीं, 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई का रेट रन रेट माइनस 0.472 है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने बाकी बचे सारे मुकाबले जीतने होंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल