1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CPL 2024 में एक-साथ खेलेंगे IPL के ये तीन स्टार खिलाड़ी, सेंट लूसिया किंग्स की टीम का बने हिस्सा

CPL 2024 में एक-साथ खेलेंगे IPL के ये तीन स्टार खिलाड़ी, सेंट लूसिया किंग्स की टीम का बने हिस्सा

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 06, 2024 07:34 pm IST,  Updated : Jun 06, 2024 07:34 pm IST

CPL 2024: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए सेंट लूसिया किंग्स की टीम ने 12 खिलाड़ी पक्के कर लिए हैं। इनमें आईपीएल 2024 में धूम मचाने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं, टीम अब 5 खिलाड़ी ड्राफ्ट के जरिए लेगी।

CPL 2024- India TV Hindi
CPL 2024 में एक-साथ खेलेंगे IPL के ये तीन खिलाड़ी Image Source : GETTY

CPL 2024: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। ये लीग 7 अक्टूबर तक खेली जाएगी। इस लीग से पहले सेंट लूसिया किंग्स की टीम में आईपीएल के स्टार खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। इन तीनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2024 में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। अब ये तीनों खिलाड़ी कैरेबियन प्रीमियर लीग में एक-साथ खेलते हुए नजर आएंगे। 

CPL 2024 में एक-साथ खेलेंगे ये तीन स्टार खिलाड़ी

सेंट लूसिया किंग्स ने ड्राफ्ट से पहले कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद को साइन किया है। पिछले साल किंग्स के साथ खेलने वाले फाफ डु प्लेसिस को चोट के कारण टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन उन्हें अगले सीजन के लिए टीम में बरकरार रखा गया है। नामीबिया के ऑलराउंडर डेविड विसे और श्रीलंका के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे भी विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं।

ड्राफ्ट से पहले 12 खिलाड़ी हुए पक्के

सेंट लूसिया किंग्स के पास इस सीजन के लिए 12 खिलाड़ी हैं और जुलाई में ड्राफ्ट में पांच जगहें भरी जाएंगी। उन्होंने कैरेबियाई खिलाड़ियों के मुख्य भाग को बरकरार रखा है, जिसमें जॉनसन चार्ल्स, अल्जारी जोसेफ, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड और खैरी पियरे शामिल हैं। तेज गेंदबाज शैड्रैक डेसकार्टे और मैकेनी क्लार्क को भी बरकरार रखा गया है। पिछले साल डु प्लेसिस की जगह लेने वाले कॉलिन मुनरो को रिलीज कर दिया गया है, साथ ही सिकंदर रजा, सीन विलियम्स और क्रिस सोल को भी रिलीज कर दिया है। बता दें, सेंट लूसिया किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 1 सितंबर को बैसेटेरे में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ करेगी।

ये भी पढ़ें

टूट गया T20 क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड, सालों बाद खत्म हुई क्रिस गेल की बादशाहत

New York Pitch: क्या न्यूयॉर्क से शिफ्ट कर दिए जाएंगे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच? ये रहा ताजा अपडेट 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल