1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मलान बने आयरलैंड क्रिकेट टीम को कोच, ग्राहम फोर्ड की लेंगे जगह

मलान बने आयरलैंड क्रिकेट टीम को कोच, ग्राहम फोर्ड की लेंगे जगह

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 04, 2022 08:24 pm IST,  Updated : Jan 04, 2022 08:29 pm IST

आयरलैंड क्रिकेट टीम को हेनरिक मलान के रुप में नया कोच मिला है। क्रिकेट आयरलैंड ने 4 जनवरी को ये जानकारी दी।

हेनरिक मलान - India TV Hindi
हेनरिक मलान  Image Source : CRICKET IRELAND

डबलिन| आयरलैंड क्रिकेट टीम को हेनरिक मलान के रुप में नया कोच मिला है। क्रिकेट आयरलैंड ने 4 जनवरी को ये जानकारी दी। मलान ने तीन साल का करार किया है और वह हमवतन ग्राहम फोर्ड की जगह लेंगे और मार्च 2022 से काम शुरू करेंगे।

IND vs SA: शार्दुल ठाकुर को मिला किस्मत का साथ, खिलाड़ी के नॉटआउट होने के बावजूद अंपायर ने दिया आउट WATCH VIDEO

मलान न्यूजीलैंड ए टीम के भी मुख्य कोच रहे हैं और उन्होंने सीनियर टीम के साथ बल्लेबाजी कोच की भूमिका भी निभाई है। वह वर्तमान में ऑकलैंड के एसेस प्रभारी हैं, जिसे उन्होंने 2019-20 फोर्ड ट्रॉफी में सफलता के लिए निर्देशित किया था।

NZ vs BAN 1st Test: कांटे की टक्कर देख दिग्गजों ने Twitter पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

मलान की नियुक्ति पर क्रिकेट आयरलैंड के उच्च प्रदर्शन निदेशक रिचर्ड होल्ड्सवर्थ ने कहा, "हम मुख्य कोच के रूप में हेनरिक को चुन कर खुश हैं और वह अंतर्राष्ट्रीय टीम को आगे ले जाने में तत्पर हैं।

(With IANS inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल