1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 सीरीज के वेन्यू में नहीं होगा बदलाव, क्रिकेट आयरलैंड ने किया कंफर्म

इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 सीरीज के वेन्यू में नहीं होगा बदलाव, क्रिकेट आयरलैंड ने किया कंफर्म

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 21, 2026 04:35 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 04:35 pm IST

इस महीने के अंत में भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज को लेकर क्रिकेट आयरलैंड ने एक बड़ा ऐलान किया है।

Ireland Cricket Team- India TV Hindi
आयरलैंड क्रिकेट टीम Image Source : AP

इस महीने के अंत में भारतीय टीम दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। इस सीरीज के लिए पहले ही टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। लेकिन आयरलैंड में हो रहे हिंसा की वजह से इस दौरे पर संकट के बदल मंडरा रहे थे। ऐसा माना जा रहा था कि अगर बेलफास्ट में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो फिर दोनों मैचों के वेन्यू में बदलाव हो सकता है। लेकिन इसी बीच क्रिकेट आयरलैंड ने इस सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।

क्रिकेट आयरलैंड ने कहा- वेन्यू में नहीं होगा कोई बदलाव

क्रिकेट आयरलैंड ने साफ कर दिया है कि भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले दो टी-20 मैच अपने तय समय (26 और 28 जून) पर ही बेलफास्ट के स्टोरमोंट मैदान में खेले जाएंगे। कुछ हफ्ते पहले बेलफास्ट शहर में हुई अशांति और हिंसा के बाद क्रिकेट आयरलैंड ने वहां की पुलिस (PSNI) के साथ मिलकर सुरक्षा का पूरा जायजा लिया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। क्रिकेट आयरलैंड ने कहा सीरीज से जुड़े हर व्यक्ति की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है। हम वहां की पुलिस, वेन्यू मैनेजमेंट और सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार काम कर रहे हैं। हम इस बात से पूरी तरह संतुष्ट हैं कि दोनों मैचों को सुरक्षित और सफल तरीके से कराने के लिए सही इंतजाम किए गए हैं।

तय शेड्यूल के हिसाब से खेले जाएंगे दोनों मैच

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मैचों, खिलाड़ियों, अंपायरों या दर्शकों को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। क्रिकेट आयरलैंड को यह भी जानकारी मिली है कि मैच के दिन किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन या आंदोलन का कोई प्लान नहीं है। इसलिए दोनों मैच अपने तय शेड्यूल के हिसाब से ही खेले जाएंगे। क्रिकेट आयरलैंड ने आगे कहा कि वे लगातार सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में रहेंगे और हालात पर नजर रखेंगे। उन्होंने मैच देखने आने वाले फैंस से अपील की है कि वे किसी भी अपडेट के लिए क्रिकेट आयरलैंड के आधिकारिक चैनल्स को फॉलो करें और मैच के दिन सफर के लिए थोड़ा एक्स्ट्रा समय लेकर निकलें।

पहली बार बेलफास्ट में टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

आमतौर पर भारतीय टीम अपने मैच डबलिन के मलाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेलती है, लेकिन इस बार के दोनों मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे। यह पहली बार होगा जब भारतीय टीम बेलफास्ट में टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इससे पहले साल 2007 में भारत ने यहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और आयरलैंड के खिलाफ एक वनडे मैच खेला था। हालांकि, पिछले कुछ सालों में भारत ने सिर्फ डबलिन का ही दौरा किया है, जहां उन्होंने 2018, 2022 और 2023 में दो-दो (कुल 6) टी20 मैच खेले हैं और इन सभी 6 मैचों में उन्होंने जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें

पिछली IND vs ENG ODI सीरीज से इतनी बदल गई टीम इंडिया, 6 धुरंधर हो गए बाहर

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती, हेड टू हेड में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल