1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहली बार विदेशी जमीन पर डे-नाइट टेस्ट खेल सकती है ऑस्ट्रेलिया, जुलाई महीने में इस देश का कर रही दौरा

पहली बार विदेशी जमीन पर डे-नाइट टेस्ट खेल सकती है ऑस्ट्रेलिया, जुलाई महीने में इस देश का कर रही दौरा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 03, 2025 04:23 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 04:23 pm IST

WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस साल जून महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के दौरे पर पहुंचेगी जहां पर उसे तीन टेस्ट और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम डे-नाइट टेस्ट मैच भी खेल सकती है, जिसको लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज तैयारी कर रहा है।

Pink Ball Test- India TV Hindi
पिंक बॉल टेस्ट Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण में अपना आगाज वेस्टइंडीज के दौरे से करेगी जिसमें उसे मेजबान टीम के खिलाफ जून और जुलाई महीने में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरे की शुरुआत 25 जून से होगी तो वहीं सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 12 जुलाई से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस दौरे पर टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच डे-नाइट खेल सकती है, जिसको लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।

ऑस्ट्रेलिया घर के बाहर पहली बार खेलेगी डे-नाइट टेस्ट मैच

पिंक बॉल टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले कई सालों से लगातार खेलते हुए आ रही है, जिसमें उसने अभी तक ये सारे मैच अपने घर पर ही खेले हैं। ऐसे में कंगारू टीम पहली बार घर के बाहर पिंक बॉल टेस्ट मैच खेल सकती है। क्रिकेट वेस्टइंडीज की तरफ से जब इस दौरे के का ऐलान किया गया था तो उसमें जमैका के साबाइना पार्क में खेले जाने वाले सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच को डे-नाइट लिस्ट किया गया था। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर अपनी सहमति तो दे दी है, लेकिन उससे पहले साबाइना पार्क स्टेडियम की फ्लड लाइट व्यवस्था को चेक किया जाएगा। इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कुछ सदस्य तैयारियों का जांचने के लिए जमैका का दौरान अप्रैल महीने में ही करेंगे।

वेस्टइंडीज में अब तक सिर्फ एक बार खेला गया पिंक बॉल टेस्ट मैच

अब तक वेस्टइंडीज ने पिंक बॉल टेस्ट मैच की सिर्फ एक बार मेजबानी की है जब साल 2018 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ घर पर सीरीज खेली थी। ब्रिजटाउन के मैदान पर खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच में विंडीज टीम को श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर बात की जाए तो वह लगभग 10 साल के बाद वेस्टइंडीज का दौरा कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने पिछली बार साल 2015 में माइकल क्लार्क की कप्तानी में यहां का दौरा किया था।

ये भी पढ़ें

भारतीय खिलाड़ी का ऐतिहासिक कारनामा, दो शतक जड़कर बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

SRH और KKR के बीच IPL में हुए इतने मुकाबले, इस टीम का दबदबा कायम, जीते ज्यादा मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल