CSK Playing XI: IPL 2026 में 30 अप्रैल का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में चेन्नई की टीम काफी बदली हुई नजर आएगी। इस मुकाबले के लिए चेन्नई की टीम में एम एस धोनी, रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद नहीं रहेंगे। धोनी चोट की वजह से कुछ हफ्तों के लिए क्रिकेट मैदान से दूर रहेंगे। वहीं चेन्नई ने रवींद्र जडेजा को संजू सैमसन के बदले राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर लिया है। ऐसे में इस मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग में कई प्लेयर्स को डेब्यू का मौका मिल सकता है।
CSK इन प्लेयर्स को दे सकता है डेब्यू करने का मौका
संजू सैमसन
चेन्नई के लिए इस मैच में संजू सैमसन डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं। चेन्नई ने संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के जरिए पूरे 18 करोड़ में खरीदा है। उनके 330 टी20 मैच खेलने का अनुभव है। सैमसन ने इस दौरान 6 शतक और 54 अर्धशतक सहित 8400 रन बनाए हैं। एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में संजू सीएसके के लिए ओपनिंग और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। खास बात ये है कि उनके पास कप्तानी का भी ज्यादा अनुभव है, ऐसे में वह इस मामले में भी ऋतुराज गायकवाड़ की भी मदद कर सकते हैं।
कार्तिक शर्मा
संजू सैमसन के बाद चेन्नई इस मुकाबले में दो युवा प्लेयर्स को भी डेब्यू करने का मौका दे सकता है, जिसमें से एक नाम कार्तिक शर्मा का हो सकता है। 19 साल के कार्तिक के लिए सीएसके ने ऑक्शन में जमकर बोली लगाई और अंत में उन्हें 14 करोड़ 20 लाख में खरीदकर अपनी स्क्वाड में शामिल किया। कार्तिक एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और बड़े-बड़े छक्के मारने में माहिर हैं और सीएसके के लिए फीनिशर का रोल निभा सकते हैं। उनके नाम 12 टी20 मैचों में 30.36 की औसत और 162.92 की स्ट्राइक रेट से 334 रन दर्ज हैं।
प्रशांत वीर
चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच में अपने युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर को भी डेब्यू करने का मौका दे सकता है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन फ्रेंचाइजी ने प्रशांत को भी ऑक्शन में पूरे 14 करोड़ 20 लाख में खरीदा है। ये युवा हरफनमौला खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में रविंद्र जडेजा जैसे भूमिका निभा सकते हैं। उनके नाम 9 टी20 मैचों में 166 की स्ट्राइक रेट से 112 रन और 12 विकेट दर्ज हैं। वो एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं जो जरूरत पड़ने पर गेंद और बल्ले दोनों से अपनी निभा सकते हैं।
मैथ्यू शॉर्ट
एक और खिलाड़ी जिसे चेन्नई इस मैच में डेब्यू करने का मौका दे सकता है वो हैं ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट। ऑस्ट्रेलिया के इस प्लेयर को CSK ने पूरे 1 करोड़ 50 लाख खर्च करके अपनी स्क्वाड में शामिल किया है। इस ऑलराउंडर प्लेयर के पास 153 टी20 मैचों में खेलने का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने कुल 3745 रन बनाए और 61 विकेट हासिल किए। उन्हें चोटिल खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस की जगह प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग XI: 1 रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 आयुष म्हात्रे/सरफराज खान, 4 मैट शॉर्ट, 5 शिवम दुबे, 6 कार्तिक शर्मा, 7 प्रशांत वीर, 8 जेमी ओवरटन/अकील हुसैन, 9 नूर अहमद, 10 मैट हेनरी, 11 खलील अहमद, 12 अंशुल कंबोज/गुरजापनीत सिंह
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027: आईसीसी ने बनाया खास प्लान, पहले से और बड़ा होगा वनडे विश्व कप
वैभव सूर्यवंशी का आएगा तूफान, कौन करेगा उनके साथ पारी का आगाज