1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी की CSK अभी भी हो सकती है प्लेऑफ से बाहर, ये टीम बनी क्वालीफाई करने की राह में बड़ा रोड़ा

धोनी की CSK अभी भी हो सकती है प्लेऑफ से बाहर, ये टीम बनी क्वालीफाई करने की राह में बड़ा रोड़ा

 Written By: Govind Singh
 Published : May 20, 2023 08:31 am IST,  Updated : May 20, 2023 08:31 am IST

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम Points Table में अभी दूसरे नंबर पर काबिज है, लेकिन समीकरण ऐसा बन रहा है कि सीएसके की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है।

MS Dhoni - India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : IPL

Chennai Super Kings Playoffs Scenario: IPL 2023 अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। फैंस को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने ही अभी तक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आईपीएल प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं। प्लेऑफ के बचे हुए तीन स्थानों के लिए अभी भी 6 टीमों में जंग जारी है। अब आईपीएल में कुछ ऐसा समीकरण बन रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स टीमें भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

CSK और LSG के सामने है ये स्थिति 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अभी तक आईपीएल 2023 में 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 में जीत दर्ज की है। वहीं, पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है और वह 15 अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। आज (20 अप्रैल) सीएसके की टीम सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अगर सीएसके की टीम को इस मुकाबले में हार मिलती है, तो उसके 15 अंक ही रह जाएंगे और उसके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी। 

वहीं, दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अभी तक आईपीएल 2023 में 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 मैचों में जीत दर्ज की है और वह 15 अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। लखनऊ की टीम का आज केकेआर की टीम से मुकाबला है। अगर लखनऊ की टीम ये मुकाबला जीत लेती है, तो लखनऊ की टीम 17 अंक लेकर दूसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। 

IPL 2023 Points Table
Image Source : IPLT20.COMIPL 2023 Points Table

सीएसके के सामने आई ये मुश्किल 

आईपीएल 2023 में कल (20 अप्रैल को) दो मुकाबले खेले जाएंगे। मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। वहीं, आरसीबी का मैच गुजरात टाइटंस से होगा। आरसीबी की टीम 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। वहीं, मुंबई की टीम भी 14 अंक लेकर छठे नंबर पर है। अगर आरसीबी और मुंबई की टीमें अपना-अपना आखिरी लीग मुकबला जीत लेती हैं, तो वह दोनों टीमें के 16-16 अंक हो जाएंगे। इस तरह से आरसीबी तीसरे और मुंबई चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो सकते हैं। 

अगर सीएसके को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार मिलती है। वहीं, मुंबई, आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें अपना-अपना आखिरी मुकाबला जीत लेती हैं, तो फिर सीएसके प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल