1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR के खिलाफ हार से फंसा CSK का क्वालीफायर खेलने का पेंच, धोनी की टीम ने लगाई इनकी लॉटरी

KKR के खिलाफ हार से फंसा CSK का क्वालीफायर खेलने का पेंच, धोनी की टीम ने लगाई इनकी लॉटरी

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 14, 2023 11:17 pm IST,  Updated : May 14, 2023 11:19 pm IST

सीएसके की टीम की केकेआर के खिलाफ हार के बाद उनका टॉप-2 में रह पाना अब मुश्किल हो गया है।

CSK- India TV Hindi
CSK Image Source : IPL

IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 के 61वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लगातार दो मैचों में जीत हासिल करने के बाद ये सीएसके की पहली हार है। लेकिन इस हार के साथ अब आईपीएल के क्वालीफायर में पहुंचने के लिए उनका पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है। सीएसके की हार ने टेबल में उनसे नीचे बैठीं दूसरी टीमों को एक बड़ा मौका दे दिया है।

सीएसके के लिए फंसा पेंच

इस हार के बाद सीएसके की टीम के 13 मैचों में 7 जीत और 4 हार के बाद 15 अंक हैं। एक मैच इस टीम का बारिश के चलते रद भी हुआ था। सीएसके इस वक्त पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। लेकिन लखनऊ और मुंबई की टीम के पास अब टॉप-2 में पहुंचने का एक बड़ा मौका है। और हो सकता है कि सीएसके की टीम क्वालीफायर की जगह एलिमिनेटर मैच खेले। 

लखनऊ और मुंबई के पास मौका

बता दें कि मुंबई की टीम के 12 मैचों में 14 अंक हैं और इस वक्त ये टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। अगर मुंबई की टीम अपना अगला मुकाबला जीतती है तो वो सीधा दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। वहीं अगर सीएसके की 

टीम अपना अगला मैच हारती है तो उनके लिए फिर दूसरे नंबर पर पहुंच पाना नामुंकिन हो जाएगा। वहीं लखनऊ की टीम के अभी दो मैच बाकी हैं और अगर ये टीम 13 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। अगर ये टीम भी अपने दोनों मैच जीतती है तो उनके पास भी 17 अंकों के साथ टॉप-2 में पहुंचने का मौका होगा।

LSG ने राजस्थान का भी पेंच फंसाया

लखनऊ सुपर जायंट्स का एक मुकाबला सीएसके के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया था। उस मैच में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था। वो मैच सीएसके आसानी से जीत सकती थी। पर लखनऊ की टीम अब 12 मैचों में 6 जीत के साथ 13 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। लखनऊ को अपने बचे हुए दो मैच मुंबई और केकेआर से खेलने हैं। अगर वो एक भी मैच जीत जाती है तो राजस्थान की टीम अपना आखिरी मैच जीतकर भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। यानी राजस्थान की उम्मीदें अभी लखनऊ के ऊपर निर्भर हैं। लखनऊ अगर अपने दोनों आखिरी मैच हारेगी तभी राजस्थान के लिए उम्मीदें बनेंगी। 

बाकी टीमों के पास भी मौका

आरसीबी, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच प्लेऑफ में जाने के लिए कांटे की टक्कर होगी। यह सभी टीमें 16 अंक के फिगर तक पहुंच सकती हैं। लेकिन आगामी मुकाबलों में इन सभी का सामना एक दूसरे से होगा यानी एक टीम आगे जाएगी और एक बाहर जाएगी, ऐसे समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। लखनऊ से हारने के बाद सनराइजर्स की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग ढुंढली पड़ गई हैं, क्योंकि यहां से वो 16 का आंकड़ा नहीं छू पाएगी और ऐसा ही आरसीबी से हारकर राजस्थान के साथ हुआ है। इसके अलावा पंजाब ने दिल्ली को हराकर अपनी दावेदारी को बरकरार रखा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल