1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs DC Highlights: IPL 2026 में चेन्नई ने खोला जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

CSK vs DC Highlights: IPL 2026 में चेन्नई ने खोला जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 11, 2026 07:03 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 11:31 pm IST

CSK vs DC Highlights: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने थी। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की।

चेन्नई बनाम दिल्ली- India TV Hindi
चेन्नई बनाम दिल्ली Image Source : AFP

CSK vs DC Highlights: आईपीएल 2026 का 18वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई ने इस मुकाबले में दिल्ली को 23 रनों से हराया। चेन्नई के लिए यह इस सीजन की पहली जीत है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस टारगेट को हासिल नहीं कर पाई। उनकी टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में चेन्नई के लिए संजू सैमसन ने शतक लगाया है। उन्होंने 56 बॉल में 15 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 115 रन की पारी खेली। सैमसन के अलावा आयुष म्हात्रे ने इस 36 बॉल पर 59 रन की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इस मैच ट्रिस्टन स्टब्स ने अर्धशतक लगाया। स्टब्स ने 38 बॉल पर 60 रन की पारी खेली। वहीं पथुम निसंका ने 24 बॉल 41 रन बनाए। चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

 

 

CSK vs DC मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

CSK vs DC इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स: विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा

चेन्नई सुपर किंग्स: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल