1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs KKR: चेपॉक में होगी कांटे की टक्कर, इन 3 प्लेयर बैटल पर रहेगी सबकी नजर

CSK vs KKR: चेपॉक में होगी कांटे की टक्कर, इन 3 प्लेयर बैटल पर रहेगी सबकी नजर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 14, 2026 04:56 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 04:56 pm IST

IPL 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेपॉक में भिड़ंत होगी। दोनों ही टीमों के लिए मौजूदा सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है।

CSK vs KKR- India TV Hindi
सुनील नरेन, ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे Image Source : PTI

CSK vs KKR: IPL 2026 का रोमांच मैच दर मैच बढ़ता जा रहा है और अब बारी है मैच नंबर 22 की, जहां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 14 अप्रैल को होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि दोनों ही टीमें सीजन की खराब शुरुआत से जूझ रही हैं। KKR जहां पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है और अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है, वहीं CSK 9वें पायदान पर है और चार में से सिर्फ एक मैच जीत सकी है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए वापसी का सुनहरा मौका है। आइए नजर डालते हैं इस मुकाबले की तीन सबसे बड़ी प्लेयर बैटल पर....

संजू सैमसन बनाम सुनील नरेन

यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है, क्योंकि संजू सैमसन ने पिछले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा था और अपनी टीम को  सीजन की पहली जीत दिलाई थी। संजू सैमसन ने सुनील नरेन के खिलाफ 13 T20 पारियों में 66 रन बनाए हैं और तीन बार आउट हुए हैं। ऐसे में नरेन एक बार फिर सैमसन को रोकने की कोशिश करेंगे।

अजिंक्य रहाणे बनाम खलील अहमद

कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए अब तक का सीजन कुछ खास नहीं रहा। पहले मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद से वह कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। इसके बावजूद अंजिक्य रहाणे और खलील अहमद के बीच  अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। रहाणे ने खलील के खिलाफ 5 पारियों में 25 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए हैं। इस बार वह टीम को मजबूत शुरुआत देने की कोशिश करेंगे। 

ऋतुराज गायकवाड़ बनाम नवदीप सैनी

CSK के कप्तान गायकवाड़ इस सीजन में अब तक फॉर्म में नहीं दिखे हैं। सैनी के खिलाफ उन्होंने 3 पारियों में 14 रन बनाए हैं और एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। यह भिड़ंत मैच का रुख तय कर सकती है। इन तीन मुकाबलों पर सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि यही खिलाड़ी इस अहम मैच का परिणाम तय कर सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी 

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, सार्थक रंजन, कार्तिक त्यागी, कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा।

यह भी पढ़ें

Sanju Samson ICC Award: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मचाया तहलका

Praful Hinge: 13 साल की उम्र में क्रिकेट, लेदर-बॉल देखी तक नहीं, लिखकर रखा था 4-5 विकेट लूंगा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल