1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 31 रन बनाते ही अजिंक्य रहाणे कर देंगे बड़ा कमाल, धोनी-डिविलियर्स वाले लिस्ट में होगी एंट्री

31 रन बनाते ही अजिंक्य रहाणे कर देंगे बड़ा कमाल, धोनी-डिविलियर्स वाले लिस्ट में होगी एंट्री

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 07, 2025 05:30 pm IST,  Updated : May 07, 2025 05:31 pm IST

आईपीएल 2025 में अजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं। KKR का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है, इस मैच में रहाणे के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।

Ajinkya Rahane- India TV Hindi
अजिंक्य रहाणे Image Source : PTI

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 57वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करने के पूरी तरह तैयार है। यह रोमांचक मुकाबला बुधवार, 7 मई, 2025 को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने के मौका होगा। इस मैच में अगर वो 31 रन बनाते हैं, तो वह धोनी और डिविलियर्स वाले लिस्ट में अपनी जगह बना लेंगे।

अजिंक्य रहाणे अपने नाम कर सकते हैं ये खास उपलब्धि

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन आईपीएल में अब तक शानदार रहा है और उनके पास काफी अनुभव भी है। रहाणे ने साल 2008 में आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक वह 6 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। रहाणे के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अब तक 196 आईपीएल मैच खेले हैं। रहाणे ने 196 मैचों में 30.48 के औसत और 124.72 के स्ट्राइक रेट से कुल 4969 रन बनाए हैं। इसका मतलब है कि वह आईपीएल में 5000 रनों का रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ 31 रन दूर हैं। अगर वह वह सीएसके के खिलाफ 31 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल में 5000 रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह 9वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2025 में की है शानदार बल्लेबाजी

आईपीएल 2025 में अजिंक्य रहाणे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं। 11 मैचों की 10 पारियों में उन्होंने 36.33 की औसत और 146.63 की स्ट्राइक रेट से 327 रन बनाए हैं। इस सीजन उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 61 रन है। वह इस सीजन केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रहाणे अब बचे हुए मुकाबले में इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो केकेआर ने मौजूदा सीजन में 11 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्होंने 5 में जीत दर्ज की है। 5 मुकाबले में केकेआर को हार का सामना भी करना पड़ा है। वहीं उनका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। कोलकाता के पास फिलहाल 11 अंक हैं और उन्हें अब 3 मैच और खेलने हैं। प्‍लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए केकेआर को यहां से अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे।

यह भी पढ़ें

KKR vs CSK: कोलकाता को चेन्नई से मिलेगी चुनौती, हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

जेमिमा रोड्रिग्ज ने बना दिया नया कीर्तिमान, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर रचा इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल