1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs LSG Head to Head: चेपॉक में लखनऊ के सामने चेन्नई की चुनौती, जानें किस टीम का पलड़ा भारी?

CSK vs LSG Head to Head: चेपॉक में लखनऊ के सामने चेन्नई की चुनौती, जानें किस टीम का पलड़ा भारी?

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 10, 2026 10:51 am IST,  Updated : May 10, 2026 10:51 am IST

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज अहम मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत होगी।

CSK vs LSG Head to Head- India TV Hindi
चेन्नई बनाम लखनऊ Image Source : AFP

CSK vs LSG Head to Head: IPL 2026 का 53वां मैच 10 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है, जिसमें मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी। दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहने वाला है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स जहां जीत की लय को बरकरार रखते हुए प्लेऑफ के करीब पहुंचना चाहेगी, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स हार के सिलसिले को तोड़ते हुए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स इस समय पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। टीम ने अब तक 10 मैचों में 5 जीत दर्ज की हैं। अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। चेपॉक की घरेलू परिस्थितियों में सीएसके की टीम हमेशा मजबूत नजर आती है और इस मुकाबले में भी टीम की नजर सीजन की छठी जीत पर होगी।

आखिरी पायदान पर लखनऊ

दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार 6 हार के बाद अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर शानदार वापसी की थी। हालांकि टीम अभी भी पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है और उसने 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की हैं। प्लेऑफ की उम्मीदें बेहद कमजोर जरूर हैं, लेकिन बाकी मैचों में बड़ी जीत दर्ज कर टीम अब भी रेस में बनी रह सकती है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक IPL में दोनों के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को 2 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत 31 मार्च 2022 को हुई थी, जिसमें लखनऊ ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, 14 अप्रैल 2025 को खेले गए पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी थी।

चेपॉक की स्पिन फ्रेंडली पिच पर एक बार फिर अनुभवी खिलाड़ियों की परीक्षा होने वाली है। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद होगी, जहां एक टीम प्लेऑफ की तरफ मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी तो दूसरी टीम अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी।

यह भी पढ़ें:

राजस्थान पर टूटा राशिद खान का कहर, 4 विकेट लेकर दिग्गजों को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ चहल हैं आगे

Orange Cap की रेस में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, विदेशी गेंदबाज का पर्पल कैप पर कब्जा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल