CSK vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच CSK के होमग्रउंड चेपॉक में खेला गया। एक मैच का बैन लगने की वजह से हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेले थे और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में सीजन के पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। वहीं अंत में दीपक चाहर 15 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। चेन्नई की तरफ से नूर अहमद ने 4 विकेट लिए। वहीं खलील अहमद ने 3 विकेट अपने नाम किया। सीएसके ने इस लक्ष्य को 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ से रचिन रवींद्र 45 गेंदों में 65 रन बनाकर नाबाद लौटे। वो टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उनके अलावा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 26 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- CSK vs MI: आखिरी ओवर में चेन्नई को मिली रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया
CSK vs MI: आखिरी ओवर में चेन्नई को मिली रोमांचक जीत, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया
CSK vs MI: आईपीएल 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने थी। यह मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के होमग्राउंड चेपॉक में खेला गया जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने CSK के सामने 156 रन का टारगेट रखा।
IPL 2025 CSK vs MI Live Score Updates
-
11:13 PM (IST) Mar 23, 2025
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट में जीत के साथ अपना आगाज किया।
-
11:04 PM (IST) Mar 23, 2025
धोनी आए बल्लेबाजी के लिए
रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद एमएस धोनी बैटिंग करने के लिए आए हैं। यहां से चेन्नई को जीत के लिए 4 रन और बनाने हैं।
-
11:02 PM (IST) Mar 23, 2025
रचिन रवींद्र ने पूरा किया अपना अर्धशतक
रचिन रवींद्र ने इस मैच में एक जुझारू पारी खेली है। उन्होंने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और चेन्नई को इस मैच में बनाए रखा।
-
10:47 PM (IST) Mar 23, 2025
17 ओवर के बाद चेनई सुपर किंग्स का स्कोर
17 ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। चेन्नई को यहां से जीत के लिए 18 गेंदों में 21 रन बनाने हैं।
-
10:47 PM (IST) Mar 23, 2025
16 ओवर के बाद चेनई सुपर किंग्स का स्कोर
16 ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र 44 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। चेन्नई को यहां से जीत के लिए 24 गेंदों में 31 रन बनाने हैं।
-
10:40 PM (IST) Mar 23, 2025
CSK की पारी लड़खड़ाई
स्टार ऑलराउंडर सैम करन इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 9 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें विल जैक्स ने अपना शिकार बनाया।
-
10:32 PM (IST) Mar 23, 2025
चेन्नई को लगा चौथा झटका
दीपक हुड्डा को आउट करके विग्नेश पुथुर ने चेन्नई को चौथा झटका दिया है। वह 5 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 112 रन है।
-
10:19 PM (IST) Mar 23, 2025
शिवम दुबे हुए आउट
चेन्नई सुपर किंग्स ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। शिवम दुबे 7 गेंदों में 9 रन बनाकर विग्नेश का शिकार बने। इस वक्त चेन्नई का स्कोर 96/3 है।
-
10:13 PM (IST) Mar 23, 2025
रुतुराज गायकवाड़ लौटे पवेलियन
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 26 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें विग्नेश पुथुर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। कप्तान गायकवाड़ ने 6 चौके और तीन छक्के लगाए।
-
10:05 PM (IST) Mar 23, 2025
ऋतुराज गायकवाड़ का अर्धशतक
चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 7 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन है।
-
10:00 PM (IST) Mar 23, 2025
6 ओवर के बाद CSK का स्कोर
6 ओवर का खेल खत्म होने के बाद चेन्नई ने 1 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। गायकवाड़ 19 गेंदों में 42 और रचिन 14 गेंदों में 16 रन बनाकर अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।
-
9:49 PM (IST) Mar 23, 2025
4 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर
4 ओवर का खेल खत्म होने के बाद CSK ने 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। रचिन 14 और गायकवाड़ 18 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
9:42 PM (IST) Mar 23, 2025
चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 ओवर्स में बनाए 12 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 12 रन बना लिए हैं। रचिन रवींद्र 8 जबकि रुतुराज गायकवाड़ एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
9:39 PM (IST) Mar 23, 2025
चेन्नई सुपर किंग्स को 11 के स्कोर पर लगा पहला झटका
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपना पहला विकेट 11 के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी के रूप में गंवा दिया है। राहुल ने दीपक चाहर की बाउंसर गेंद पर पुल शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई।
-
9:31 PM (IST) Mar 23, 2025
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी हुई शुरू
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में 156 रनों का टारगेट मिला है, जिसका पीछा करने के लिए उनकी तरफ से ओपनिंग में रचिन रवींद्र और राहुल त्रिपाठी की जोड़ी मैदान पर उतरी है।
-
9:15 PM (IST) Mar 23, 2025
मुंबई इंडियंस ने बनाए 155 रन
मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। चेन्नई को इस मैच को जीतने के लिए 156 रन बनाने होंगे।
-
9:06 PM (IST) Mar 23, 2025
मुंबई इंडियंस को लगा 9वां झटका
मुंबई इंडियंस को ट्रेंट बोल्ट के रूप में इस मैच में 9वां झटका लगा है। उन्हें खलील अहमद ने आउट किया।
-
8:55 PM (IST) Mar 23, 2025
नूर अहमद ने झटका एक और विकेट
नूर अहमद ने नमन धीर को आउट करके मुंबई इंडियंस को 7वां झटका दिया है। वह 12 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन है।
-
8:55 PM (IST) Mar 23, 2025
नूर अहमद ने झटका एक और विकेट
नूर अहमद ने नमन धीर को आउट करके मुंबई इंडियंस को 7वां झटका दिया है। वह 12 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन है।
-
8:49 PM (IST) Mar 23, 2025
16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर
मुंबई इंडियंस ने 16 ओवर का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। ननमन धीर 11 गेंदों में 17 रन और सैंटनर 5 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
8:38 PM (IST) Mar 23, 2025
नूर अहमद ने एक ही ओवर में लिए दो विकेट
नूर अहमद ने अपने अपने स्पेल की तीसरे ओवर में रॉबिन मिंज और तिलक वर्मा दोनों को पवेलियन भेजकर मुंबई इंडियंस को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। 13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 96 रन है।
-
8:34 PM (IST) Mar 23, 2025
मुंबई इंडियंस की आधी टीम लौटी पवेलियन
रॉबिन मिंज के रूप में मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका लगा है। वह 9 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नूर अहमद ने पवेलियन भेजा।
-
8:31 PM (IST) Mar 23, 2025
12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर
12 ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 23 गेंदों में 30 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं, वहीं रॉबिन मिंज 3 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
-
8:26 PM (IST) Mar 23, 2025
मुंबई इंडियंस को लगा चौथा झटका
सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई इंडियंस को चौथा झटका लगा है। वह 26 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विकेट के पीछे एमएस धोनी ने नूर अहमद की गेंद पर स्टंप आउट किया।
-
8:21 PM (IST) Mar 23, 2025
सूर्या और तिलक ने मुंबई को संभाला
10 ओवर का खेल खत्म होने तक मुंबई ने 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। शुरुआती तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला है। दोनों इस वक्त अच्छी बैटिंग कर रहे हैं।
-
8:12 PM (IST) Mar 23, 2025
8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर
8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 15 रन बना लिए हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव 25 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
8:03 PM (IST) Mar 23, 2025
6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस
6 ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव 14 गेंदों में 19, वहीं तिलक वर्मा 5 गेंदों में 8 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
-
7:59 PM (IST) Mar 23, 2025
मुंबई इंडियंस को लगा तीसरा झटका
36 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा है। विल जैक्स जिनसे मुंबई की टीम को काफी उम्मीदें थी वो इस मुकाबले में 7 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अश्विन ने शिवम दुबे के हाथों कैच आउट करवाया।
-
7:51 PM (IST) Mar 23, 2025
4 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर
चार ओवर का खेल खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 7 रन तो वहीं विल जैक्स 10 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं।
-
7:43 PM (IST) Mar 23, 2025
रयान रिकेलटन भी हुए आउट
रयान रिकेलटन के रूप में मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह इस मैच में 7 गेंदों में 13 रन बनाकर खलील अहमद की गेंद पर आउट हुए।
-
7:38 PM (IST) Mar 23, 2025
रोहित शर्मा हुए आउट
रोहित शर्मा इस मैच में 4 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट हुए। उन्हें खलील अहमद ने पवेलियन भेजा।
-
7:17 PM (IST) Mar 23, 2025
CSK vs MI: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: राहुल त्रिपाठी, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर्स: विग्नेश पुथुर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा -
7:09 PM (IST) Mar 23, 2025
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू
-
7:08 PM (IST) Mar 23, 2025
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद
-
7:03 PM (IST) Mar 23, 2025
CSK vs MI
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
-
6:52 PM (IST) Mar 23, 2025
CSK vs MI: हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में अब तक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 37 मुकाबला खेले गए हैं। जिसमें मुंबई ने 20 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई 17 मैच जीतने में कामयाब रही है। यहां तो फिलहाल मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि पिछले 6 मैचों की बात करें तो वहां चेन्नई ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
-
6:36 PM (IST) Mar 23, 2025
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), सैम करन, रविचंद्रन अश्विन, मथीशा पथिराना, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस, मुकेश चौधरी, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।
-
6:11 PM (IST) Mar 23, 2025
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉपली, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर।