1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs RCB: बीच मैच में अंपायर ने हर्षल पटेल को अचानक गेंदबाजी करने से रोका, सामने आई ये बड़ी वजह

CSK vs RCB: बीच मैच में अंपायर ने हर्षल पटेल को अचानक गेंदबाजी करने से रोका, सामने आई ये बड़ी वजह

 Written By: Govind Singh
 Published : Apr 17, 2023 09:38 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 09:56 pm IST

IPL 2023 में इस समय चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में अंपायर ने बीच मैच में हर्षल पटेल को गेंदबाजी करने से रोक दिया।

Harshal Patel - India TV Hindi
Harshal Patel Image Source : IPLT20.COM

Harshal Patel: IPL 2023 में इस समय चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन इस मैच में एक ऐसी घटना हो गई, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। आइए जानते हैं, इसके बारे में। 

बीच मैच में हुआ ऐसा 

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का 20वां ओवर हर्षल पटेल ने फेंका, लेकिन उन्हें बीच मैच में ही गेंदबाजी करने से रोक दिया गया। हर्षल के 20वें ओवर की पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा ने 1 रन लिया। फिर दूसरी गेंद उन्होंने मोईन अली को फेंकी, जो कि कमर से ऊपर (बीमर बॉल) से थी। अंपायर ने इसे नो बॉल करार दिया, जिस पर आरसीबी की टीम ने रिव्यू लिया, लेकिन मैदानी अंपायर का फैसला सही माना गया। फिर फ्री हिट पर सीएसके को लेग बाई के रूप में एक रन मिल गया। इसके बाद हर्षल पटेल ने एक वाइड गेंद फेंक दी। 

हर्षल पटेल ने मोईन अली को तीसरी गेंद यॉर्कर फेंकनी चाही, लेकिन वह कमर से ऊपर चली गई, जिस पर सीएसके की टीम ने डीआरएस ले लिया और इसे नो बॉल घोषित कर दिया दिया। इस तरह से ओवर में कमर से ऊपर दो नो बॉल (बीमर गेंद) फेंकने की वजह से हर्षल को गेंदबाजी करने से रोक दिया गया और उनकी जगह ग्लेन मैक्सवेल ने ओवर पूरा किया। 

बुरी तरह रहे फ्लॉप 

हर्षल पटेल सीएसके के खिलाफ बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने अपने 3.2 ओवर में 36 रन दिए और सिर्फ एक विकेट ही हासिल किया। वह बहुत ही महंगे साबित हुए। उनके खिलाफ सीएसके के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। वह अपनी लाइन और लेंथ से भटके हुए नजर आए। 

टीम को जिताए कई मैच 

हर्षल पटेल साल 2012 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल के 83 मैचों में 103 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था और 32 विकेट अपने नाम किए थे। वह धीमी गति की गेंदों पर विकेट झटकने लिए जाने जाते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल