1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CWG 2022 : 31 जुलाई को होगा भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला

CWG 2022 : 31 जुलाई को होगा भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jul 11, 2022 05:27 pm IST,  Updated : Jul 11, 2022 05:27 pm IST

CWG 2022 : राष्ट्रमंडल खेलों (commonwealth games) में क्रिकेट को जोड़ने से इस साल नया अध्याय लिखा जाएगा। महिला क्रिकेट इसमें अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

HarmanPrit Kaur- India TV Hindi
HarmanPrit Kaur Image Source : PTI

Highlights

  • राष्ट्रमंडल खेल 2022 की शुरुआत 28 जुलाई से बर्मिंघम में होने जा रही है
  • इस बार महिला क्रिकेट को भी कॉमनवेल्थ गेम्स में किया गया है शामिल
  • भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला 29 जुलाई को आस्ट्रेलिया से होगा

CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की तैयारी जोरों पर चल रही है। इस साल के राष्ट्रमंडल खेल इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जाएंगे। भारतीय खिलाड़ी भी इसके लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बार कॉमनवेल्स खेलों में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है, हालांकि अभी केवल महिला टीम ही इसमें खेलती हुई नजर आएगी, पुरुष क्रिकेटरों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पाकिस्तान की महिला टीम भी हिस्सा ले रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का महामुकाबला 31 जुलाई को खेला जाएगा। 

महिला क्रिकेट पहली बार शामिल, खेलेंगी आठ टीमें 

राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को जोड़ने से इस साल नया अध्याय लिखा जाएगा। महिला क्रिकेट इसमें अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। CWG खेलों में गोल्ड मेडल के लिए रस्साकशी करने वाली 8 टीमें शामिल होंगी। क्रिकेट मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत खेले जाएंगे। दोनों समूहों के समूह विजेता और समूह उपविजेता सेमीफाइनल दौर में खेलेंगे। यानी दोनों ग्रुपों की जो टॉप की दो दो टीमें होंगी, वे सीधे सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। जो भी टीम सेमीफाइनल जीतेगी, वो फाइनल में जाएगी। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट टीम का पहला मुकाबला 29 जुलाई को खेला जाएगा, जब भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें आमने सामने होंगी। इस मैच के एक ही दिन बाद 31 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा टीम इंडिया को बारबरडोस से भी एक मैच खेलना है। टॉप की चार टीमों के बीच पहला और दूसरा सेमीफाइनल मैच छह अगस्त को खेला जाएगा। इसके  अगले ही दिन यानी सात अगस्त को टॉप की दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा। CWG 2022 क्रिकेट के सभी मैच एजबेस्टन के ​बर्मिंघम ग्राउंड पर खेले जाएंगे। 

भारत के 215 खिलाड़ी होंगे कॉमनवेथ गेम्स में शामिल
इस साल भारत के 215 खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने जा रहे हैं। इनमें 108 पुरुष और 107 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इतना ही नहीं खिलाड़ियों की मदद के लिए 81 सहयोगी स्टाफ भी होंगे। भारत में केवल एक ही बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया है। साल 2010 में भारत ने अपना सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 101 पदक जीते थे और प्वाइंट्स टेबल में भारत दूसरे नंबर पर रहा था। साल 2010 में भारत ने 38 स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। इस साल भी कई खिलाड़ियों से कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने की उम्मीद है, जो पिछले कुछ साल से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल