1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के नये मुख्य चयनकर्ता बने डेसमंड हैंस

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के नये मुख्य चयनकर्ता बने डेसमंड हैंस

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2022 12:15 pm IST,  Updated : Jan 07, 2022 12:18 pm IST

65 वर्ष के पूर्व सलामी बल्लेबाज हैंस इस पर पद रोजर हार्पर की जगह लेंगे और जून 2024 तक यह पद संभालेंगे। इस दौरा दो टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेला जाना है।

CWI, cricket news, latest updates, Desmond Haynes, Ricky Skerritt, lead selector- India TV Hindi
Desmond Haynes Image Source : TWITTER/@WINDIESCRICKET

Highlights

  • 65 वर्ष के पूर्व सलामी बल्लेबाज हैंस इस पर पद रोजर हार्पर की जगह लेंगे
  • डेसमंड हैंस जून 2024 तक अपने पद पर बने रहेंगे

महान बल्लेबाज डेसमंड हैंस वेस्टइंडीज पुरूष क्रिकेट टीम के नये मुख्य चयनकर्ता बन गए हैं । 65 वर्ष के पूर्व सलामी बल्लेबाज हैंस इस पर पद रोजर हार्पर की जगह लेंगे और जून 2024 तक यह पद संभालेंगे। इस दौरा दो टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेला जाना है। 

हैंस ने क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा जारी बयान में कहा ,‘‘ चयनकर्ता की हमारी क्रिकेट व्यवस्था में बड़ी भूमिका है और मैं इस पद पर नियुक्त होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’’ 

यह भी पढ़ें- IND vs SA : विराट कोहली के फिटनेस पर केएल राहुल ने दिया बड़ा अपडेट, नेट्स में आए थे नजर

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने हमेशा से कहा है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट की हरसंभव सहायता करूंगा और यह उसका मौका है ।मैं निष्पक्ष और पेशेवर ढंग से अपने काम को अंजाम दूंगा।’’ 

हैंस ने 1978 से 1994 के बीच वेस्टइंडीज के लिये 238 वनडे और 116 टेस्ट खेलकर 7487 रन बनाये हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा ,‘‘ क्रिकेट का उनका अनुभव और ज्ञान अद्वितीय है । मुझे यकीन है कि वह इस काम के लिये सही समय पर सही व्यक्ति हैं । ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल