पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग को लेकर पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन का आगाज 26 मार्च से होना है, लेकिन उससे पहले ही कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। पीएसएल 2026 को लेकर पीसीबी ने उम्मीद जताई थी कि सभी टीमों में शामिल विदेशी खिलाड़ी इस सीजन में खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए आएंगे लेकिन अब इस लीग को छोड़ने वालों में एक नाम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंकाई टीम की कप्तानी संभालने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी दसुन शनाका का भी जुड़ गया है, जो अब आईपीएल 2026 में खेलते हुए दिखाई देंगे।
निजी कारणों का हवाला देकर लिया अपना नाम वापस
श्रीलंकाई टीम के कप्तान दसुन शनाका को पीएसएल 2026 में लाहौर कलंदर्स की टीम से खेलना था, लेकिन दसुन शनाका ने निजी कारणों का हवाला देकर पीएसएल से हटने का फैसला लिया है। अब क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार शनाका को राजस्थान रॉयल्स ने सैम करन की जगह पर उनको अपने स्क्वाड का हिस्सा बना लिया है। राजस्थान रॉयल्स के एक ऑफीशियल ने क्रिकबज को दिए बयान में शनाका को स्क्वाड में शामिल करने की पुष्टि भी की। ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम करन के रिप्लेसमेंट की खोज राजस्थान रॉयल्स कर रही थी, जो ग्रोइन इंजरी के चलते इस पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में शनाका उनकी जगह लेने के लिए पूरी तरह से उपयुक्त खिलाड़ी हैं।
पीएसएल से अब तक ये खिलाड़ी हो चुके हैं बाहर
दसुन शनाका जहां अब आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए दिखने वाले हैं, तो वहीं इसके अलावा कई और खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने पीएसएल के आगामी सीजन से अपना नाम वापस लिया है। इसमें जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी जो पीएसएल का हिस्सा थे उन्होंने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने का फैसला लिया। इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाड़ी इस बार पीएसएल में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें