David Warner: आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका बल्ला नहीं बल्कि एक विवाद है। दरअसल, डेविड वॉर्नर के ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में नया मोड़ आया है, जिसमें खुद वॉर्नर ने पुलिस के सामने शराब पीने की बात स्वीकार की है।
क्या है पूरा मामला?
न्यूजकॉर्प की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर्नर ने पुलिस को बताया कि वह ईस्टर संडे के दिन एक दोस्त के साथ थे और गाड़ी चलाने से पहले उन्होंने तीन गिलास वाइन पी थी। इसके बाद जब वह सिडनी के मारूब्रा स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में पुलिस की रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग चेकिंग में उन्हें रोका गया। पुलिस अधिकारियों ने एक वैन को चेकपोस्ट से पहले रुकते देखा और फिर वाहन के पास जाकर जांच की। रोडसाइड टेस्ट में वॉर्नर का अल्कोहल लेवल पॉजिटिव आया।
इसके बाद वॉर्नर को सिडनी के मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां जांच में उनका ब्लड अल्कोहल लेवल 0.104 पाया गया, जो कानूनी सीमा से दोगुना से ज्यादा है। अब उन पर मिड-रेंज ड्रिंक ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है और उन्हें 7 मई को डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होना है। अगर वॉर्नर दोषी साबित होते हैं, तो उनके करियर और ब्रांड डील्स पर असर पड़ सकता है।
करियर पर पड़ सकता है असर
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय हैं। वह इस समय पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। टूर्नामेंट के बीच ब्रेक के दौरान वह ऑस्ट्रेलिया लौटे थे। हाल ही में 2 अप्रैल को लाहौर में उन्होंने अर्धशतक भी जड़ा था। अगर वॉर्नर इस मामले में दोषी पाए जाते हैं, तो इसका असर उनके कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट्स और प्रोफेशनल करियर पर भी पड़ सकता है। अब सभी की नजर 7 मई को होने वाली कोर्ट सुनवाई पर टिकी है।
गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 112 मैचों में 8786 रन बनाए, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 335 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। हालांकि, उनका करियर विवादों से घिरा रहा।
यह भी पढ़ें
DC vs GT: कौन सी टीम जीतेगी आज का मुकाबला, बारिश हुई तो किसे होगा फायदा
Delhi Weather Today: आज DC vs GT मैच पर भी संकट के बादल, दिल्ली में बारिश की संभावना