1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: मिचेल स्टार्क क्यों नहीं खेल रहे आज DC vs LSG मैच?

IPL 2026: मिचेल स्टार्क क्यों नहीं खेल रहे आज DC vs LSG मैच?

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 01, 2026 07:44 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 07:44 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कर रही है। इस मैच में मिचेल स्टार्क दिल्ली की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।

Mitchell Starc- India TV Hindi
मिचेल स्टार्क Image Source : PTI

Why is Mitchell Starc not playing in LSG vs DC: IPL 2026 के 5वें मैच से दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान का आगाज कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कर रही है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क सीजन का पहला मुकाबला नहीं खेल रहे हैं, जिससे दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के बीच हलचल मच गई है। दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के घर इकाना क्रिकेट स्टेडियममें खेल रही है, लेकिन इस अहम मैच में स्टार्क टीम का हिस्सा नहीं हैं। दिल्ली ने उन्हें IPL 2025 से पहले 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, और वह टीम के प्रमुख गेंदबाज माने जाते हैं।

क्यों नहीं खेल रहे स्टार्क?

दरअसल, मिचेल स्टार्क ने हाल ही में खुद अपनी गैरमौजूदगी की वजह का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह कंधे और कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिहैब कर रहे हैं। स्टार्क ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा था कि वह इस समय अपने कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं। कुछ लोगों ने बिना सही जानकारी के उनकी IPL भागीदारी पर सवाल उठाए और ऐसे बयान दिए जैसे वे उनके शरीर को उनसे बेहतर जानते हैं।

स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट और फैंस से माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि यह चोट और इसका समय टीम के लिए परेशानी वाला है। इसके लिए वह टीम और फैंस से माफी चाहते हैं। वह जल्द से जल्द टीम से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं और लगातार टीम के संपर्क में हैं।

कमिटमेंट पर उठे थे सवाल

स्टार्क की गैरमौजूदगी को लेकर उनके कमिटमेंट पर भी सवाल उठे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी अपने प्रमुख गेंदबाजों के वर्कलोड को मैनेज कर रहा है, जिसके चलते उन्हें NOC नहीं मिला था। पिछले सीजन में पांचवें स्थान पर रही दिल्ली कैपिटल्स इस बार प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद के साथ उतरी है। ऐसे में स्टार्क का शुरुआती मैचों से बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी ने IPL 2026 के शुरुआती मुकाबले का समीकरण बदल दिया है। अब देखना होगा कि वह कब तक फिट होकर टीम से जुड़ते हैं और दिल्ली की वापसी में कितनी बड़ी भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें

LSG vs DC Pitch Report: कैसी है लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच? टॉस की रहेगी अहम भूमिका

LSG vs DC: केएल राहुल का कीर्तिमान होगा ध्वस्त, कैरेबियाई खिलाड़ी बनेगा नंबर-1 बल्लेबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल