DC vs MI: दिल्ली कैपटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला खेला गया। इस मैच का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। टीम के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 84 रनों और ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 रनों की पारियां खेली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मुकाबले को 10 रनों से जीत लिया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रनों से जीता मुकाबला, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली शानदार पारी
DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रनों से जीता मुकाबला, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली शानदार पारी
DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रनों से जीता मुकाबला।
DC vs MI Updates
-
7:42 PM (IST) Apr 27, 2024
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मुकाबला
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मुकाबले को 10 रनों से जीत लिया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। आखिरी गेंद पर टीम ने पियूष चावला का विकेट भी गंवा दिया।
-
7:31 PM (IST) Apr 27, 2024
मोहम्मद नबी लौटे पवेलियन
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मोहम्मद नबी आउट हो गए हैं। टीम का स्कोर 229 रन है।
-
7:25 PM (IST) Apr 27, 2024
टिम डेविड लौटे पवेलियन
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिम डेविड 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। तिलक वर्मा के साथ मोहम्मद नबी क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन है।
-
7:12 PM (IST) Apr 27, 2024
तिलक वर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा अपना अर्धशतक पूरा कर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं टिम डेविड भी उनके साथ 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन है। टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में 71 रनों की जरूरत है।
-
7:00 PM (IST) Apr 27, 2024
मुंबई इंडियंस का स्कोर
मुंबई इंडियंस की टीम ने 14 ओवर के बाद 159 बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 34 गेंदों में 99 रनों की जरूरत है।
-
6:55 PM (IST) Apr 27, 2024
रसिख दार सलाम को मिले 2 अहम विकेट
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज रसिख दार सलाम ने 13वे ओवर में दो अहम विकेट चटकाए। हार्दिक पांड्या के बाद नेहाल वढेरा भी पवेलियन लौट गए हैं। तिलक वर्मा के साथ टिम डेविड क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 13 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन है।
-
6:36 PM (IST) Apr 27, 2024
मुंबई इंडियंस की आधी पारी हुई समाप्त
मुंबई इंडियंस की टीम ने 10 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 31 रन और तिलक वर्मा 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 142 रनों की जरूरत है।
-
6:26 PM (IST) Apr 27, 2024
मुंबई इंडियंस का स्कोर
मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। टीम के लिए तिलक वर्मा 7 रन और हार्दिक पांड्या 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
6:18 PM (IST) Apr 27, 2024
सूर्यकुमार यादव हुए आउट
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम ने पावरप्ले के दौरान 3 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा के साथ हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत लिए 84 गेंदों में 193 रनों की जरूरत है।
-
6:06 PM (IST) Apr 27, 2024
ईशान किशन आउट
मुकेश कुमार ने ईशान किशन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। ईशान किशन ने इस मैच में 14 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली। दिल्ली का स्कोर 45/2
-
6:02 PM (IST) Apr 27, 2024
रोहित शर्मा हुए आउट
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ईशान किशन के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन है।
-
5:52 PM (IST) Apr 27, 2024
मुंबई इंडियंस का स्कोर
मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 ओवर के बाद 29 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 7 रन और ईशान किशन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
5:36 PM (IST) Apr 27, 2024
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद
मुंबई इंडियंस की टीम की पारी शुरू हो गई है। टीम के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग के लिए उतरे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाजी के लिए लिजाद विलियम्स को भेजा।
-
5:21 PM (IST) Apr 27, 2024
दिल्ली कैपिटल्स ने दिया 258 रनों का टारगेट
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। टीम के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 84 रनों की पारी खेली। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 120 गेंदों में 258 रनों की जरूरत है।
-
5:11 PM (IST) Apr 27, 2024
ऋषभ पंत हुए आउट
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 236 रन है।
-
5:08 PM (IST) Apr 27, 2024
दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ओवर
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18वे ओवर में कुल 26 रन बनाए हैं। टीम के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने पिछले ओवर में 5 चौके और 1 छक्का लगाया है। टीम का स्कोर 18 ओवर के बाद 234 रन है।
-
4:56 PM (IST) Apr 27, 2024
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 16 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। टीम के लिए ऋषभ पंत 27 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
4:44 PM (IST) Apr 27, 2024
शाई होप हुए आउट
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शाई होप 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। ऋषभ पंत के साथ ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर मौजूद हैं। टीम ने 14 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना लिए हैं।
-
4:32 PM (IST) Apr 27, 2024
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 12 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 5 रन और शाई होप 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
4:24 PM (IST) Apr 27, 2024
अभिषेक पोरेल ने गंवाया अपना विकेट
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 36 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम की ओर कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 10 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन है।
-
4:12 PM (IST) Apr 27, 2024
जेक फ्रेजर-मैकगर्क हुए आउट
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क 84 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अभिषेक पोरेल के साथ शाई होप क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 8 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 116 रन है।
-
4:00 PM (IST) Apr 27, 2024
पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पावरप्ले के दौरान बिना किसी विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। जेक फ्रेजर-मैकगर्क 78 रन और अभिषेक पोरेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस को इस साझेदारी को तोड़ने के लिए विकेट की तलाश है।
-
3:51 PM (IST) Apr 27, 2024
जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने जड़ा अर्धशतक
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम ने 4 ओवर के बाद 69 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज 60 रनों से ज्यादा की साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं।
-
3:40 PM (IST) Apr 27, 2024
दिल्ली कैपिटल्स की शानदार शुरुआत
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2ओवर के बाद 37 रन बना लिए हैं। टीम के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं अभिषेक पोरेल 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
3:30 PM (IST) Apr 27, 2024
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद
दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू हो गई है। टीम की ओर से जेक फ्रेजर-मैकगर्क और अभिषेक पोरेल बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं। मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी के लिए ल्यूक वुड को भेजा है।
-
3:14 PM (IST) Apr 27, 2024
मौसम का हाल:
दिल्ली में शनिवार (27 अप्रैल) को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होने वाले मैच के दौरान तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मैच के समय दिल्ली में बारिश की संभावना लगभग ना के बराबर है।
-
3:13 PM (IST) Apr 27, 2024
पिच का हाल:
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात की जाए तो यहां की पिच धीमी रहती है। पिच काफी सूखी हुई है और ये स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है। तेज गेंदबाज केवल शुरुआत में ही अपना कुछ असर दिखा सकते हैं, इसके बाद स्पिनर्स पूरी तरह से हावी हो जाएंगे।
-
3:12 PM (IST) Apr 27, 2024
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट विकल्प:
सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, कुमार कार्तिकेय।
-
3:12 PM (IST) Apr 27, 2024
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट विकल्प:
रसिख दार सलाम, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, रिकी भुई, सुमित कुमार।
-
3:11 PM (IST) Apr 27, 2024
मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा।
-
3:11 PM (IST) Apr 27, 2024
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI:
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
-
3:10 PM (IST) Apr 27, 2024
मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत लिया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। थोड़ी ही देर में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू होने वाली है।