IPL 2025 का 22 मार्च को आगाज हुआ था और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 24 मार्च को लखनऊ सुपर जांयट्स (LSG) के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। IPL के 18वें सीजन का आगाज हुए 3 हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुकी है लेकिन दिल्ली की टीम को अब तक अपने घर में खेलने का मौका नहीं मिला है। दिल्ली कैपिटल्स अब 13 अप्रैल को अपने घर यानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सीजन का अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। इस मैच में दिल्ली की टक्कर मुंबई इंडियंस से होगी।
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। टीम ने 4 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। इस तरह दिल्ली की टीम पाइंट्स टेबल में 8 पाइंट के साथ दूसरे पायदान पर है। दूसरी तरफ, मुंबई का इस सीजन बुरा हाल है। टीम ने 5 मैच खेले हैं लेकिन अब तक सिर्फ एक ही मैच में जीत का स्वाद चखा है। मुंबई पाइंट्स टेबल में 2 पाइंट के साथ 8वें पायदान पर है। MI से नीचे चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम हैं।
DC vs MI: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
एक वक्त था जब दिल्ली की पिच धीमी और कम स्कोर के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब बल्लेबाजों की फेवरेट बन गई है। यही वजह है कि यहां अब हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। पिछले साल खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए थे। इस दौरान कुछ मैचों में 250 से ज्यादा का स्कोर बना था। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। इस बीच मैच के दिन दिल्ली में बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं है और मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
DC vs MI मैच डिटेल्स
- तारीख: 13 अप्रैल 2025
- समय: 7:30 PM
- टॉस: 7:00 PM
- वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम
- कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
दोनों टीमों का स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेट्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसी, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।