DC vs RR: आईपीएल 2025 का 32वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जिसको दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में इस मुकाबले को अपने नाम किया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवर्स में 188 रनों का स्कोर बनाया है। दिल्ली की तरफ से अभिषेक पोरेल ने 49 रनों की पारी खेली तो वहीं केएल राहुल के बल्ले से 38 रन देखने को मिले। इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल ने भी 38 रनों की पारी खेली। वहीं राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम भी 20 ओवर्स में 188 रनों का स्कोर बनाने में ही कामयाब हो सकी, जिसके बाद मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचने के बाद राजस्थान ने दिल्ली को 12 रनों का टारगेट दिया जिसे दिल्ली की टीम ने सिर्फ 4 गेंदों में हासिल कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच का स्कोर यहां देखें