DC vs RR Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 62वां लीग मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों ही टीमों ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग में बदलाव किया है।
राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक इस सीजन में 11 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 को जीतने में कामयाब रहे हैं तो वहीं 5 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अंकतालिका में पंजाब किंग्स अभी 12 अंकों के साथ 5वें नंबर पर मौजूद है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को लेकर बात की जाए तो उनका उम्मीद के अनुसार बिल्कुल भी मैदान पर प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक इस सीजन 12 मैच खेले हैं और सिर्फ 5 को ही जीतने में कामयाब हो सके हैं, जिसमें उनके कुल 10 अंक हैं और अंकतालिका में वह 8वें नंबर पर मौजूद हैं।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स - केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार।
राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, ब्रजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट
दिल्ली कैपिटल्स - आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विपराज निगम, पथुम निसांका, करुण नायर।
राजस्थान रॉयल्स - दसुन शनाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला।