1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दी 7 विकेट से मात, स्टार्क और डु प्लेसिस ने निभाई अहम भूमिका

DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को दी 7 विकेट से मात, स्टार्क और डु प्लेसिस ने निभाई अहम भूमिका

 Written By: Abhishek Pandey
 Updated : Mar 30, 2025 07:00 pm IST

DC vs SRH: आईपीएल के 18वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले को एकतरफा 7 विकेट से अपने नाम किया है। इस मैच में दिल्ली की टीम को 164 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 16 ओवर्स में हासिल कर लिया।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम...- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद Image Source : AP

DC vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 10वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था जिसके बाद उनकी पारी 18.4 ओवर्स में सिर्फ 163 रन बनाकर सिमट गई। एसआरएच की तरफ से बल्लेबाजी में अनिकेत वर्मा ने जहां 74 रन बनाए तो वहीं हेनरिक क्लासेन ने 32 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 5 विकेट अपने नाम किए तो वहीं कुलदीप यादव तीन विकेट लेने में कामयाब रहे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 164 रनों के टारगेट को सिर्फ 16 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया जिसमें उनकी तरफ से फाफ डु प्लेसिस ने 50 जबकि जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 38 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से गेंदबाजी में जीशान अंसारी ने तीन विकेट हासिल किए।

यहां पर देखिए दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का स्कोर

 

 

Latest Cricket News

DC vs SRH IPL 2025 Match 10 Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 6:41 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

     सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खले जा रहे मुकाबले में दिल्ली की टीम ने 7 विकेट से हैदराबाद को हरा दिया है। दिल्ली के तरफ से फाफ डु प्लेसिस 50, जेक फ्रेजर-मैकगर्क 38 और अभिषेक पोरेल ने 34 रनों की पारी खेली।

  • 6:36 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    15 ओवर्स के बाद दिल्ली ने बनाए 150 रन

    दिल्ली को जीत के लिए 14 रनों की जरुरत। ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

  • 6:25 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    12 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर

    दिल्ली कैपिटल्स और हैदराबाद के बीच खले जा रहे मुकाबले दिल्ली की टीम ने 12 ओवर्स में अपनी तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए है। दिल्ली को जीत के लिए 48 गेंदों में 45 रन और बनाने हैं।

  • 6:22 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    दिल्ली को लगा तीसरा झटका

    केएल राहुल के रूप में दिल्ली को तीसरा झटका। जीशान अंसारी को मिली तीसरा सफलता। बल्लेबाजी के लिए ट्रिस्टन स्टब्स आए। दिल्ली को जीत के लिए 49 रनों की जरूरत।

  • 6:14 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    जेक फ्रेजर-मैकगर्क हुए आउट

    दिल्ली को लगा दूसरा झटका। जेक फ्रेजर-मैकगर्क 32 गेंदों में 38 रन बनाकर हुए जीशान अंसारी के शिकार। बल्लेबाजी करने के लिए केएल राहुल आए।

  • 6:10 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    दिल्ली को लगा पहला झटका

    फाफ डु प्लेसिस 27 गेंदों में 50 रन बनाकर जीशान अंसारी की गेंद पर आउट हुए। हैदराबाद को मिली पहला सफलता। क्रीज पर अभिषेक पोरेल बल्लेबाजी करने के लिए आए।

  • 6:06 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा अर्धशतक

    दिल्ली कैपिटल्स और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मुकाबले में 164 रनोें के लक्ष्य का पीछा करते हुए फाफ डु प्लेसिस ने 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है।

  • 6:03 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    दिल्ली का स्कोर 8 ओवर्स के बाद

    दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खले जा रहे मुकाबले दिल्ली की टीम को अच्छी शुरूआत मिल चुकी है। दिल्ली ने बिना किसी विकेट गवांए 8 ओवर्स में 74 रन बना लिए है। जीत के लिए 72 गेंदों में 90 रनों की जरूरत।

  • 5:53 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    6 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को अच्छी शुरूआत मिल चुकी है। 6 ओवर्स का खेल खत्म होने तक दिल्ली ने 52 रन बना लिए है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क और फाफ डु प्लेसिस के बीच 52 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है।

  • 5:39 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    3 ओवर्स के बाद दिल्ली का स्कोर

    लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तीन ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क और फाफ डु प्लेसिस को ने दिल्ली को अच्छी शुरुआती दिलाई है।

  • 5:30 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    एक ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर

    164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के टीम ने पहले ओवर में बनाए 2 रन। 

  • 5:27 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    दिल्ली कैपिटल्स की पारी हुई शुरू

    164 रनों के लक्ष्य का पिछा करते हुए दिल्ली के तरफ से ओपन करने आए जेक फ्रेजर-मैकगर्क और फाफ डु प्लेसिस।

  • 5:11 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    हैदराबाद 163 पर हुआ ऑल अउट

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रनों पर ऑल अउट हो गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को मिली 164 रनों का लक्ष्य। दिल्ली के तरफ से मिचेल स्टार्क ने झटके पांच विकेट।

  • 5:08 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    मिचेल स्टार्क को मिली चौथा सफलता

    162 के स्कोर पर हैदराबाद ने अपना 9 विकेट गवां दिए है। 

  • 4:55 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अनिकेत वर्मा 74 रन बनाकर हुए आउट

    दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खले जा रहे मुकाबले में SRH को अनिकेत वर्मा के रूप में आठवां झटका लगा। अनिकेत वर्मा 74 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए। कुलदीप ने इस मैच में 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके। 

  • 4:47 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    कुलदीप यादव को मिली दूसरा सफलता

    कप्तान पैंट कमिंस 2 रन बनाकर हुए आउट। हैदराबाद ने अपना सातवां विकेट 123 रन गवां दिया है। कुलदीप यादव को मिली दूसरा सफलता। 

  • 4:43 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अनिकेत वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

    दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अनिकेत वर्मा ने 34 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया है।  

  • 4:39 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    हैदराबाद को लगा छठा झटका

    अभिनव मनोहर के रूप में हैदराबाद को लगा छठा झटका। कुलदीप यादव को मिली पहली सफलता। अभिनव मनोहर 4 रन बनाकर हुए आउट। क्रीज पर कप्तान पैट कमिंस आए।

  • 4:33 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    मोहित शर्मा को मिली पहला सफलता

    हेनरिक क्लासेन के रूप में हैदराबाद ने गवांया अपना पांचवा विकेट। क्लासेन 19 गेंदोंं में 32 रन बनाकर हुए मोहित शर्मा का शिकार। बल्लेबाजी करने के लिए अभिनव मनोहर आए।

  • 4:21 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    9 ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर 98 रन

    अनिकेत वर्मा और हेनरिक क्लासेन दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 61 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। अनिकेत वर्मा 21 गेंदों में 40 और हेनरिक क्लासेन 15 गेंदों में 24 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

     

  • 4:08 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पावरप्ले के बाद हैदराबाद का स्कोर

    6 ओवर्स के बाद हैदराबाद ने अपना चार विकेट गवां कर 58 रन बना लिए है। अनिकेत वर्मा 9 गेंदों में 8 रन और हेनरिक क्लासेन 8 गेंदों में 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

     

  • 4:00 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    ट्रैविस हेड हुए आउट

    मिचेल स्टार्क को मिली तीसरा सफलता। ट्रैविस हेड 12 गेंदों में 22 रन बनाकर हुए आउट। हैदराबाद 37 के स्कोर पर गवांया अपना चौथा विकेट। क्रीज पर हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

  • 3:57 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    चार ओवर्स के बाद हैदराबाद का स्कोर

    दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खले जा रहे मुकाबले में 4 ओवर्स का खेल खत्म होने तक हैदराबाद ने तीन विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए है। क्रीज पर ट्रैविस हेड 22 और अनिकेत वर्मा 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

     

  • 3:50 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    मिचेल स्टार्क को मिली दूसरा सफलता

    25 के स्कोर पर हैदराबाद ने गंवाया अपना तीसरा विकेट। नितीश कुमार रेड्डी शून्य पर हुए आउट। स्टार्क को मिली इस मैच की दूसरा सफलता।

  • 3:47 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    सनराइजर्स हैदराबाद को लगा दूसरा झटका

    मिचेल स्टार्क को इस मैच में अपना पहला विकेट मिला है। ईशान किशन 5 गेंदों में 2 रन बनाकर हुए आउट। 20 रन के स्कोर पर हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा।

  • 3:36 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    अभिषेक शर्मा हुए आउट

    SRH को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। उनके सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस मैच में 1 रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्हें विपराज निगम ने रन आउट किया। 1 ओवर के बाद SRH का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 11 रन ह।

  • 3:16 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    DC vs SRH: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट

    सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर्स: सचिन बेबी, ईशान मलिंगा, सिमरजीत सिंह, एडम जम्पा, वियान मुल्डर

    दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा

  • 3:15 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI

    ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी

     
     
  • 3:14 PM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

    जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

     
     
  • 3:04 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    DC vs SRH: टॉस अपडेट

    सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

  • 2:39 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड

    दोनों टीमों के बीच अब तक IPL के इतिहास में कुल 24 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में 13 मैच SRH ने अपने नाम किए हैं और 11 मैचों में DC को जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच खेला गया था जिसे SRH ने 67 रनों से अपने नाम किया था।

  • 2:14 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    दिल्ली कैपिटल्स की टीम:

    जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, करुण नायर, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, दुष्मंथा चमीरा, केएल राहुल, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी। 

  • 2:12 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    विशाखापट्टनम की पिच रिपोर्ट

    विशाखापट्टनम की पिच की बात करें, तो यहां की विकेट काली मिट्टी से बनी होती है, जहां बल्ले और गेंद के बीच अच्छा संतुलन देखने को मिलता है। इस स्टेडियम में अभी तक कुल 16 मैच हुए हैं, जिसमें रन चेज करने वाली टीम ने 7 मैच जीते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसी मैदान पर पिछले सीजन 272 का स्कोर किया था, यह इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर है। वहीं मुंबई की टीम हैदराबाद के खिलाफ 92 रन पर आउट हुई थी, जो इस मैदान का लोएस्ट स्कोर है। 

  • 2:12 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    सनराइजर्स हैदराबाद की टीम:

    ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह, एडम ज़म्पा, सचिन बेबी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, वियान मुल्डर, कामिंडु मेंडिस, राहुल चाहर, अथर्व तायडे, ईशान मलिंगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल