1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने किया विराट कोहली का जिक्र, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनको लेकर कह दी बड़ी बात

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने किया विराट कोहली का जिक्र, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनको लेकर कह दी बड़ी बात

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 12, 2025 03:41 pm IST,  Updated : May 12, 2025 03:43 pm IST

भारतीय सेना के डीजीएमओ राजीव घई भी विराट कोहली की बल्लेबाजी के जबरदस्त फैन हैं। उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज दिग्गज बल्लेबाज का जिक्र किया।

Rajiv Ghai & Virat Kohli- India TV Hindi
राजीव घई & विराट कोहली Image Source : PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद आज भारतीय सेना के तीनों विंग के अधिकारियों ने लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने आज विराट कोहली का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि विराट कोहली उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं। उन्होंने कहा कि विराट कोहली के वह फैन हैं। राजीव घई ने कहा कि आज शायद क्रिकेट की भी बात करनी चाहिए क्योंकि आज मैंने देखा कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। क्रिकेट फैंस उनके इस बयान से काफी खुश नजर आए और सभी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने की क्रिकेट की बात

डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि हमारे एयरफील्ड और लॉजिस्टिक्स को निशाना बनाना बहुत कठिन है। उन्होंने इस पूरे सिनेरियो को क्रिकेट की भाषा में समझाने का कोशिश की। उन्होंने बताया कि 70 के दशक में एशेज चल रही थी। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाज जेफ थॉम्सन और डेनिस लिली का खौफ था। उन दोनों गेंदबाजों ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप तहस-नहस करके रख दिया था और तब ऑस्ट्रेलिया ने एक कहावत निकली थी। 'Ashes to ashes, dust to dust, if Thommo don't get ya, Lillee must' इसका मतलब है कि अगर थॉमो तुम्हें आउट नहीं कर पाते हैं, तो लिली तुम्हें जरूर आउट कर देंगे। अगर आप इन लेयर्स को देखेंगे, तो आप समझ जाएंगे कि मैं क्या कहने की कोशिश कर रहा हूं। भले ही दुश्मन ने सभी लेयर को पार कर भी गए हों तब भी कोई न कोई इस ग्रिड सिस्टम की परतों में से एक उनको गिरा देगा।

विराट ने ले लिया है टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

आपको बता दें कि विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। वह भारत के सबसे सफल टेस्ट क्रिकेटर में से एक हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए थे। उन्होंने इस फॉर्मेट में 30 शतक और 31 अर्धशतक जड़े थे। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 254 रन रहा था। विराट अपने टेस्ट करियर में 10000 रनों का आंकड़ा नहीं छू पाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल