MS Dhoni: IPL 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के बीच सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर धोनी हैं कहां? क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में शुमार एमएस धोनी इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेले हैं, फिर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में IPL 2026 का 48वां मुकाबला खेला जा रहा है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज एमएस धोनी एक बार फिर टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह इस पूरे टूर्नामेंट में अभी तक मैदान पर नहीं उतरे हैं क्योंकि पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं, जो उन्हें IPL से ठीक पहले लगी थी।
धोनी कहां हैं?
धोनी इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दिल्ली नहीं आए हैं। वह फिलहाल चेन्नई में ही रहकर अपनी रिकवरी और रिहैब पर ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में CSK के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने धोनी को लेकर कहा कि उनकी स्थिति को लेकर जानकारी उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। उन्होंने साफ कहा कि MS धोनी के बारे में कोई भी अपडेट देना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर की बात है। वह अभी हमारे साथ दिल्ली में नहीं हैं, लेकिन उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। जब वह तैयार होंगे, तब वह खेलेंगे और उन्हें खुद पता है कि वह खेलने के लिए कब तैयार होंगे।
दिल्ली ने जीता टॉस
मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अक्षर पटेल ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी लग रही है, लेकिन दूसरी पारी में यह थोड़ी धीमी हो सकती है, इसलिए पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद रहेगा। दिल्ली की टीम में एक बदलाव हुआ है, जहां लुंगी एनगिडी की वापसी हुई है और वह काइल जैमीसन की जगह खेल रहे हैं।
आज का मुकाबला अहम
IPL के इस चरण में हर मैच प्लेऑफ की रेस को प्रभावित कर सकता है, ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन इस सबके बीच फैन्स की नजरें अब भी एक ही सवाल पर टिकी हैं कि क्या एमएस धोनी इस सीजन मैदान पर वापसी करने में सफल हो पाएंगे या नहीं?
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं:
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एंगिडी, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
DC इम्पैक्ट सब: विप्रज निगम, समीर रिजवी, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी डार और डेविड मिलर।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
CSK इम्पैक्ट सब: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल और सरफराज खान।
यह भी पढ़ें:
ICC Rankings: T20I रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाहत का बज रहा डंका, पाकिस्तान टॉप-5 में भी नहीं
IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का क्यों है बुरा हाल? टीम इंडिया के पूर्व कोच ने बताई बड़ी वजह