इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने टीम से बाहर किए जाने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट मैनेजमेंट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम और टीम मैनेजमेंट के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि टीम के माहौल में खिलाड़ियों के साथ संवाद की कमी है। लिविंगस्टोन अब IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे, जिन्होंने उन्हें 13.6 करोड़ रुपये में खरीदा है। लियाम फिलहाल इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन IPL से पहले दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने इंग्लैंड टीम के माहौल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
फोन पर मिली टीम से बाहर होने की खबर
लियाम लिविंगस्टोन ने बताया कि उन्हें टीम से बाहर किए जाने की जानकारी ब्रेंडन मैकुलम ने एक छोटे से फोन कॉल में दी थी, जो एक मिनट से भी कम समय चला। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह कॉल एक मिनट भी चली होगी। उन्होंने पूछा क्यों; उन्होंने कहा कि वे किसी और को आजमाना चाहते हैं। यह बात मैकुलम की तरफ से आई थी। तब के सिलेक्टर ल्यूक राइट ने उनसे संपर्क नहीं किया और कप्तान हैरी ब्रूक ने उन्हें एक टेक्स्ट मैसेज भेजा। शायद यही उस पूरे ग्रुप को एक टीम के तौर पर दर्शाता है।
किसी को आपकी परवाह नहीं
लियाम ने कहा कि मैनेजिंग डायरेक्टर रोब की ने कुछ नहीं कहा। उन्होंने बस कहा कि वो समर में बात करेंगे। उन्होंने एक दिन उन्हें फोन किया तो उन्होंने कहा कि वह लॉफबरो में टेस्ट कैंप में व्यस्त हैं। इसके बाद सितंबर के आखिर तक उनसे कोई बात नहीं हुई। लिविंगस्टोन ने आगे कहा कि यह उस ग्रुप और सिस्टम के बारे में उनके लिए आंखें खोल देने वाला अनुभव था। अगर आप टीम में हैं तो ठीक हैं और अगर टीम में नहीं हैं तो किसी को आपकी परवाह नहीं होती। इससे उनके मन को सुकून मिला कि अब आगे उनका क्रिकेट ज्यादा आनंददायक होगा। हालांकि, फिलहाल लियाम लिविंगस्टोन को इंग्लैंड टीम में वापसी की उम्मीद नहीं है, लेकिन उनका मानना है कि वह अभी भी देश के सबसे अच्छे व्हाइट-बॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।
सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक
भले ही लियाम लिविंगस्टोन को टीम में वापसी की उम्मीद नहीं है, फिर भी उनका दावा है कि वह इस समय इंग्लैंड के सबसे बेहतरीन व्हाइट-बॉल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अब भी यकीन है कि वह इंग्लैंड में व्हाइट-बॉल क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। सिर्फ इसलिए कि वह इंग्लैंड के लिए नहीं खेल रहा हैं। कुछ लोगों की राय की वजह से। इसका मतलब यह नहीं है कि वह इसके लिए काबिल नहीं हैं।
यह भी पढ़ें
आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, बांग्लादेश के इस हरकत से नाराज हुआ पाकिस्तान, मैच के बाद की शिकायत