1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG vs GT Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, इकाना की पिच पर किसका चलेगा जादू?

LSG vs GT Pitch Report: बल्लेबाज या गेंदबाज, इकाना की पिच पर किसका चलेगा जादू?

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 12, 2026 11:29 am IST,  Updated : Apr 12, 2026 11:31 am IST

IPL 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की मेजबानी करने उतरेगी।

LSG vs GT- India TV Hindi
लखनऊ बनाम गुजरात Image Source : AFP

IPL 2026 के रोमांच के बीच अब बारी है लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक बड़े मुकाबले की, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की नजर जीत पर है, लेकिन इस मैच में असली भूमिका निभाएगी पिच, जो तय कर सकती है मुकाबले का रुख। 12 अप्रैल को खेले जाने वाले इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स घरेलू मैदान पर उतर रही है, जहां उन्हें परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है। वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए यह मैच वापसी का बड़ा मौका है।

गुजरात को दूसरी जीत की तलाश

गुजरात टाइटंस इस समय पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 1 जीत मिली है, जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो रोमांचक मुकाबले जीते हैं। 3 मैचों में 2 जीत के साथ टीम 5वें स्थान पर है और अब उसकी नजर सीजन की तीसरी जीत पर होगी।

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच को संतुलित माना जाता है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना थोड़ा आसान हो सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बाउंस अहम भूमिका निभा सकता है। तेज गेंदबाज दोनों ही परिस्थितियों का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में यह मुकाबला पूरी तरह संतुलित रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर इकाना की पिच पर गेंद और बल्ले के बीच संतुलन देखने को मिलेगा, जिससे यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाता है। जो टीम परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझेगी और रणनीति बनाएगी, वही इस मुकाबले में बाजी मारने में कामयाब होगी।

दोनों टीमों का स्क्वाड

गुजरात टाइटंस का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, अरशद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार, एम शाहरुख खान।

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड: ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

यह भी पढ़ें:

CSK vs DC: अंपायर से भिड़ने की नितीश राणा को मिली इतनी बड़ी सजा, ऋतुराज गायकवाड़ को भी लगा तगड़ा झटका

IPL 2026, Purple Cap: CSK के गेंदबाज ने पर्पल कैप की रेस में मारी जोरदार एंट्री, नंबर-1 की कुर्सी पर मंडराया खतरा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल