1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs AFG Live Streaming: अफगानिस्तान के सामने मजबूत इंग्लैंड की चुनौती, कब, कहा और कैसे देखें लाइव मैच?

ENG vs AFG Live Streaming: अफगानिस्तान के सामने मजबूत इंग्लैंड की चुनौती, कब, कहा और कैसे देखें लाइव मैच?

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Oct 21, 2022 08:45 pm IST,  Updated : Oct 21, 2022 08:45 pm IST

ENG vs AFG, T20 World Cup Live Streaming: खिताब की दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड का सामना अफगानिस्तान से होगा।

ENG vs AFG, T20 World Cup Live Streaming- India TV Hindi
ENG vs AFG, T20 World Cup Live Streaming Image Source : GETTY

Highlights

  • अफगानिस्तान के सामने इंग्लैंड की चुनौती
  • कब, कहा और कैसे देखें लाइव मैच?
  • यहां मिलेगी पूरी जानकारी

ENG vs AFG, T20 World Cup Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 मुकाबले शनिवार से शुरू हो रहे हैं। कल के मुकाबले में खिताब की दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड का सामना अफगानिस्तान से होगा। इंग्लैंड इस मैच को जीतने के लिए ज्यादा फेवरेट मानी जा रही है लेकिन अफगानिस्तान की टीम उलटफेर के लिए जानी जाती है और ऐसे में ये मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच के लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी जानकारी।  

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच कब खेला जाएगा?

ये मैच 22 अक्टूबर, शनिवार को खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच कौन से मैदान पर खेला जाएगा?

यह मैच पर्थ के पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच किस समय शुरू होगा? 

ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होगा।

इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच लाइव कहां देख सकते हैं?

इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

हम इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान मैच ओटीटी पर कहां देख सकते हैं?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है।

दोनों टीमें:

इंग्लैंड: जोस बटलर, मोइन अली, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, टायमल मिल्स, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड

अफगानिस्तान: मोहम्मद नबी, दरवेश रसूली, फरीद अहमद, अजमतुल्लाह ओमरजई, फजलहक फारूकी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद सलीम, मुजीब उर रहमान, राशिद खान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, रहमानुल्ला गुरबाज, नवीन-अहमद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल