1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप फाइनल में बजा ऑस्ट्रेलिया का डंका, इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

T20 वर्ल्ड कप फाइनल में बजा ऑस्ट्रेलिया का डंका, इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब

 Written By: Vanson Soral
 Published : Jul 05, 2026 07:00 pm IST,  Updated : Jul 05, 2026 11:17 pm IST

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 150 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 151 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

ENG vs AUS- India TV Hindi
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : ICC

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दो सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने कप्तान नैट साइवर- ब्रंट के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 150 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान नैट साइवर ने 53 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके लगाए। फ्रेया केम्प ने 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 44 रन बनाए और नाबाद लौटी। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का जड़ा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी और एनाबेल सदरलैंड को एक-एक सफलता मिली। 

इंग्लैंड के स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 151 रनों का लक्ष्य महज 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली। मूनी ने 49 गेंदों का सामना किया और 10 शानदार चौके जड़े। इस बड़ी जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम रिकॉर्ड सातवीं बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब हो गई। वहीं, इंग्लैंड घरेलू सरजमीं पर खिताब जीतने से चूक गई। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 के बाद अब जाकर ये खिताब अपने नाम किया है। पिछली बार न्यूजीलैंड की टीम चैंपियन बनी थी, लेकिन इस बार कीवी टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। टीम इंडिया का सफर भी काफी पहले ग्रुप स्टेज में समाप्त हो गया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड महिला (प्लेइंग XI): एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन, लिंसी स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल