1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG Vs IND : क्या हो सकती है आज टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, किसकी होगी एंट्री

ENG Vs IND : क्या हो सकती है आज टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, किसकी होगी एंट्री

 Published : Jul 14, 2022 01:25 pm IST,  Updated : Jul 14, 2022 01:28 pm IST

ENG Vs IND : आज के मैच से पहले सभी की नजर टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पर होगी।

Rohit Sharma and Virat Kohli- India TV Hindi
Rohit Sharma and Virat Kohli Image Source : PTI

Highlights

  • भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वन डे मैच आज
  • पहला वन डे टीम इं​डिया ने दस विकेट से जीता था
  • दूसरा मैच जीतकर सीरीज कब्जे में करने उतरेगा भारत

Eng Vs Ind : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वन डे सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच जीतकर टीम इं​डिया ने पहले से ही बढ़त बनाई हुई है। टीम इंडिया आज का मैच जीतकर कोशिश करेगी कि सीरीज को अपने कब्जे में किया जाए। टीम इंडिया के लिए आज का मैच जीतना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि इसके बाद सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया अपने कुछ खिलाड़ियों को रेस्ट देकर बैंच पर बैठे खिलाड़ियों को आराम दे सकती है। जैसा कि टी20 सीरीज के पहले दो मैच जीतकर किया गया था। इस बीच दूसरे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी, इसको लेकर लगातार कयासबाजी हो रही है। 

विराट कोहली का आज भी खेलना मुश्किल 

आज के मैच से पहले सभी की नजर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर होगी। जब कप्तान रोहित शर्मा टॉस के लिए मैदान में आएंगे तो वे विराट कोहली की इंजरी को लेकर क्या अपडेट देते हैं, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। वैसे अभी तक जो खबरें सामने आ रही हैं, उसमें यही कहा जा रहा है कि विराट कोहली की चोट अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है। यानी वे आज का मैच भी मिस कर सकते हैं। ऐसे में टीम इंडिया के लिए ये अच्छी खबर नहीं है। वैसे विराट कोहली इस वक्त आउट आफ फार्म हैं, लेकिन विराट कोहली जैसा खिलाड़ी जब मैदान पर रहता है तो टीम का ​मनोबल भी ऊंचा रहता है और टीम ऊर्जा से भरी हुई नजर आती है। लेकिन विराट कोहली के लिए रोहित शर्मा या फिर बीसीसीआई की ओर से किसी अपडेट का इंतजार किया जाना चाहिए। 

श्रेयस अय्यर को दिया जा सकता है एक और मौका
विराट कोहली अगर आज का मैच मिस करते हैं तो ये करीब करीब पक्का है कि श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वे नंबर तीन  पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। पहले मैच में भी विराट कोहली की गैरहाजिरी में श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया था, लेकिन टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड ने केवल 111 रनों का ही टारगेट रखा था और इस लक्ष्य को कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने ही मिलकर पूरा कर दिया था, तीसरे नंबर के बल्लेबाज की बारी ही नहीं आई थी। लेकिन अगर विराट कोहली की एंट्री होती है तो ये भी करीब करीब तय है कि श्रेयस अय्यर को ही बाहर जाना होगा। जहां तक बाकी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की बात है तो इसमें बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नजर नहीं आती है। ये मैच जीतना भारत के लिए जरूरी है, ताकि सीरीज को पहले अपने कब्जे में किया जाए, इसके बाद तीसरे मैच में टीम में कुछ बदलाव दिख सकते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल