1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs IRE, T20 World Cup HIGHLIGHTS: इंग्लैंड हुई उलटफेर का शिकार, आयरलैंड ने 5 रनों (DLS) से हराया

ENG vs IRE, T20 World Cup HIGHLIGHTS: इंग्लैंड हुई उलटफेर का शिकार, आयरलैंड ने 5 रनों (DLS) से हराया

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Oct 26, 2022 09:03 am IST,  Updated : Oct 26, 2022 01:41 pm IST

ENG vs IRE, T20 World Cup HIGHLIGHTS: आयरलैंड की टीम ने इंग्लैंड को बारिश बाधित मैच में 5 रनों से हरा दिया है।

इंग्लैंड बनाम आयरलैंड...- India TV Hindi
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड लाइव स्कोर

ENG vs IRE, T20 World Cup HIGHLIGHTS: आयरलैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर कर दिया है। सुपर 12 स्टेज के ग्रुप 1 के अपने दूसरे मुकाबले में आयरलैंड ने इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 5 रनों से हराकर बड़ा झटका दिया है। मैच की बात करें तो आयरलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान एंडी बलबिर्नी के 62 रन की पारी की बदौलत 157 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बारिश से बाधित मैच में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 86 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद लगातार बारिश होने पर निर्धारित 115 रन के स्कोर तक इंग्लैंड के नहीं पहुंच पाने की वजह से आयरलैंड को विजेता घोषित कर दिया गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल