1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs PAK: तीन साल बाद मैदान में उतरेगा ये इंग्लिश प्लेयर, सावधान रहें विपक्षी टीम

ENG vs PAK: तीन साल बाद मैदान में उतरेगा ये इंग्लिश प्लेयर, सावधान रहें विपक्षी टीम

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Sep 17, 2022 11:09 am IST,  Updated : Sep 17, 2022 09:19 pm IST

ENG vs PAK: टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 7 टी20 मैच खेलने हैं।

England Cricket Team- India TV Hindi
England Cricket Team Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से खेला जाएगा टी20 विश्व कप
  • विश्व कप से पहले पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी इंग्लैड
  • चोट की वजह से इंग्लैड की टीम से बाहर हुए जॉनी बैरस्टो

T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड की टीम को उस वक्त झटका लगा जब टीम के सलामी बल्लेबाज जॉनी बैरस्टो चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए। इस साल का टी20 विश्व ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से खेला जाना है। इंग्लैंड की टीम ने टी20 विश्व कप के लिए अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है। इस टीम में जॉनी बैरस्टो को भी शामिल किया गया था। लेकिन गोल्फ खेलते वक्त जॉनी बैरस्टो को इंजरी हो गई और उन्हें विश्व कप टीम से बाहर होना पड़ा। जॉनी बैरस्टो के बाहर होने के बाद एलेक्स हेल्स को मुख्य टीम में शामिल किया गया। इंग्लैंड को विश्व कप से पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में एलेक्स हेल्स मैदान में लंबे समय के बाद वापसी करते नजर आ सकते हैं।

3 साल बाद मैदान में वापसी करेंगे हेल्स

जॉनी बैरस्टो को लगी चोट की वजह से एलेक्स हेल्स को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक मौका दिया है। अपको बता दें कि एलेक्स हेल्स को 3 साल पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके गलत बर्ताव की वजह से बैन कर दिया था। लेकिन अब उन्हें जॉनी बैरस्टो के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है। पाकिस्तान के खिलाफ 7 टी20 मुकाबलों से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एलेक्स हेल्स की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एलेक्स हेल्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम के किट में नजर आ रहे हैं। टी20 क्रिकेट में एलेक्स हेल्स के आंकड़े कमाल के हैं। उन्होंने 60 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 136.66 के स्ट्राइक रेट और 31.02 की औसत से 1644 रन बनाए हैं। एक समय में वह आईसीसी की टी20 रैकिंग में पहले स्थान पर थे। ऐसे में टीम में उनकी वापसी टीम और उनके लिए अच्छे संकेत हैं। एलेक्स हेल्स पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके टी20 विश्वा कप के लिए प्लेयिंग एलेवेन में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

Alex Hales
Image Source : GETTY IMAGESAlex Hales

पाकिस्तान के खिलाफ 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले 

  • पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड   -  20 सितंबर 2022 शाम 8 बजे
  • पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड   -  22 सितंबर 2022 शाम 8 बजे
  • पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड   -  23 सितंबर 2022 शाम 8 बजे
  • पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड   -  25 सितंबर 2022 शाम 8 बजे
  • पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड   -  28 सितंबर 2022 शाम 8 बजे
  • पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड   -  30 सितंबर 2022 शाम 8 बजे
  • पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड   -  02 अक्टूबर 2022 शाम 8 बजे

पाक दौरे के लिए इंग्लैंड टीम की स्क्वॉड 

जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली (उप कप्तान), हैरी ब्रुक, सैम करन, जॉर्डन कोक्स, बेन डकेट, एलेक्स हेल्स, रिचर्ड ग्लीसन, टॉम हेल्म, विल जैक्स, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, ओली स्टोन, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, लुक वुड और मार्क वुड

टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की स्क्वाड 

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रूक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, एलेक्स हेल्स। 

रिजर्व: लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टाइमल मिल्स।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल