ENG vs SA 2nd Test Day 2 Highlights: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैनचेस्टर में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के 151 के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 9 विकेट पर 415 रन बनाकर पारी घोषित की। इंग्लिश टीम की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स और बेन फोक्स ने शतकीय पारियां खेली। सबसे ज्यादा 3 विकेट एनरिक नॉर्किया ने चटकाए जबकि कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। स्टंप्स पर मेहमान टीम ने बिना विकेट खोए 23 रन बना लिए थे। वह अभी भी मेजबानों से 241 रन पीछे है। पहले दिन साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 151 रनों पर सिमट गई थी। वहीं पहले दिन के स्टंप्स तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 111 रन बना लिए थे। पहले दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों का कमाल दिखा था। जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को 3-3 विकेट मिले और कप्तान बेन स्टोक्स ने 2 विकेट अपने नाम किए थे। इंग्लैंड को सीरीज के पहले टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। उसे साउथ अफ्रीका ने महज तीन दिनों के भीतर पारी और 12 रन से करारी शिकस्त दे दी थी। लंदन के लॉर्ड्स में हुए इस मैच में मेहमान टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- ENG vs SA 2nd Test Day 2 Highlights: साउथ अफ्रीका के 151 के जवाब में इंग्लैंड 415/9, स्टंप्स पर मेहमान टीम 241 रन पीछे
ENG vs SA 2nd Test Day 2 Highlights: साउथ अफ्रीका के 151 के जवाब में इंग्लैंड 415/9, स्टंप्स पर मेहमान टीम 241 रन पीछे
ENG vs SA 2nd Test Day 2 Highlights: साउथ अफ्रीका के 151 के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 9 विकेट पर 415 रन बनाकर पारी घोषित की। स्टंप्स पर मेहमान टीम ने बिना विकेट खोए 23 रन बना लिए थे। वह अभी भी 241 रन पीछे है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement