1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs SL: मैनचेस्टर टेस्ट में अचानक हुई पूर्व भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह के बेटे की एंट्री

ENG vs SL: मैनचेस्टर टेस्ट में अचानक हुई पूर्व भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह के बेटे की एंट्री

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Aug 22, 2024 09:30 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 09:33 pm IST

मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले दिन हैरी सिंह सब्स्टीट्यूट के तौर पर फील्डिंग करने उतरे और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे। अब हैरी सिंह सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं।

Harry Singh- India TV Hindi
हैरी सिंह Image Source : GETTY

Who is Harry Singh: मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैनचेस्टर में 21 अगस्त से टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। पहले टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका की पहली पारी 236 रनों पर सिमट गई। इसके बाद खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल जल्दी समाप्त कर दिया गया। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 ओवर में 22 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने का काम किया। इस मैच में पहले दिन इंग्लैंड ने एक ऐसे खिलाड़ी को मैदान पर उतारा जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, मैनचेस्टर टेस्ट में श्रीलंका ने टॉस जीतकर मेजबान इंग्लैंड को पहले फील्डिंग करने का न्यौता दिया। श्रीलंका की बल्लेबाजी का आगाज होने के कुछ देर बाद ही इंग्लैंड की ओर से हैरी सिंह को सब्स्टीट्यूट के तौर पर फील्डिंग के लिए उतारा गया.

हैरी सिंह टॉस के तुरंत बाद ही तीसरे ओवर में मैदान पर उतरे और लंच के बाद 37वें ओवर में हैरी ब्रूक की जगह मैदान पर वापसी की। हैरी इंग्लैंड टीम के 12वें खिलाड़ी के तौर फील्डिंग करने मैदान पर उतरे और थोड़ी ही देर में क्रिकेट जगत में छा गए। अब सवाल उठता है कि इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का हिस्सा ना होने के बावजूद उनके नाम की इतनी चर्चा क्यों हो रही है? इस सवाल का जवाब छिपा हैं उनरे नाम में। दरअसल, हैरी सिंह की जड़ें भारत से जुड़ी हुई है। वह भारत के पूर्व गेंदबाज आरपी सिंह सीनियर के बेटे हैं।

आरपी सिंह का टीम इंडिया से है नाता

आरपी सिंह सीनियर ने भारत के लिए साल 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने सिर्फ 2 वनडे खेले और फिर कभी वापसी नहीं कर पाए। हालांकि घरेलू क्रिकेट में वह लगातार खेलते रहे। उन्होंने 59 फर्स्ट क्लास मैचों में 1413 रन बनाने के अलावा 150 विकेट अपने नाम किए। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 21 मैच खेले और 26 विकेट चटकाए। रिटायरमेंट के बाद आरपी सिंह 1990 के दशक के अंत में इंग्लैंड चले गए, जहां उन्होंने लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ काम करना शुरू किया। 

इंग्लैंड के 12वें खिलाड़ी के रुप में चुने गए

साल 2004 में इंग्लैंड में जन्मे ंहैरी अपने पिता को देखकर क्रिकेट के प्रति आकर्षित हुए और बचपन में ही इस खेल से जुड़ गए। पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए हैरी सिंह अब प्रोफेशनल क्रिकेट में आगाज कर चुके हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में वन-डे कप में लंकाशायर के लिए अपना लिस्ट ए डेब्यू किया। घरेलू क्रिकेट में पैर जमाने के दौरान अब लंकाशायर के हैरी सिंह को टीम के साथी चार्ली बर्नार्ड और केश फोंसेका के साथ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड के शुरुआती टेस्ट के लिए 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। 

 

 

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल