1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs WI: गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाज दिखाएंगे दम, जानें तीसरे टी-20 मैच की Pitch Report

ENG vs WI: गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बल्लेबाज दिखाएंगे दम, जानें तीसरे टी-20 मैच की Pitch Report

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 10, 2025 11:16 am IST,  Updated : Jun 10, 2025 11:17 am IST

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज में मेजबान इंग्लैंड फिलहाल 2-0 से आगे है।

रोज बाउल साउथैम्पटन- India TV Hindi
रोज बाउल साउथैम्पटन Image Source : INDIA TV

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच इन दिनों टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 10 जून को साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समय अनुसार रात 11 बजे से होगी। अभी तक खेले गए दोनों टी-20 मैच में इंग्लैंड को जीत मिली है। ऐसे में अब इंग्लिश टीम की नजरें इस मैच को जीतकर वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करने पर होगी। वहीं वेस्टइंडीज के प्लेयर्स इस मैच को जीतकर खोया हुआ आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगे। इस बीच हम आपको बताएंगे कि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच के दौरान साउथैम्पटन की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

ENG vs WI: साउथैम्पटन की पिच रिपोर्ट

रोज बाउल स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए समान रूप से मददगार रहती है। यहां की पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। तेज गेंदबाजों को इस पिच पर काफी मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम हो जाती है। इस मैदान पर स्कोर को डिफेंड करना किसी भी टीम के लिए मुश्किल हो सकता है। T20 में यहां का औसत स्कोर 170 है। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान यहां पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगा।

ENG vs WI: साउथैम्पटन स्टेडियम के T20I आंकड़े

साउथैम्पटन स्टेडियम के टी-20 आंकड़ों की बात करें तो यहां अब तक कुल 17 मुकाबले खेले गए हैं। इस मैदान पर पहले बैटिंग करनी वाली टीम ने 12 मैच जीते हैं, जबकि दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने सिर्फ 5 मैचों में जीत हासिल की है। इस मैदान पर टी-20 में एक पारी में हाईएस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए थे। वहीं लोएस्ट टोटल बनाने का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उनकी टीम 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ 79 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

यह भी पढ़ें

TNPL 2025: अंपायर के साथ बहस करना इस खिलाड़ी को पड़ गया भारी, लगा जुर्माना

इंग्लैंड में इस खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले से मचाया तहलका, फिर भी नहीं खेल पाएगा टेस्ट सीरीज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल