1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG-C vs PAK-C: पाकिस्तान चैंपियंस ने इंग्लैंड को चटाई धूल, आखिरी ओवर में 5 रन से जीता मुकाबला

ENG-C vs PAK-C: पाकिस्तान चैंपियंस ने इंग्लैंड को चटाई धूल, आखिरी ओवर में 5 रन से जीता मुकाबला

 Updated : Jul 19, 2025 10:21 pm IST

ENG-C vs PAK-C WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में पहला मुकाबला पाकिस्तान चैंपियंस ने इंग्लैंड चैंपियंस को 5 रनों से हराकर जीत लिया। इस मैच में मोहम्मद हफीज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड- India TV Hindi
एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड Image Source : GETTY

England Champions vs Pakistan Champions Cricket Score WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में पहला मुकाबला इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड चैंपियंस और मोहम्मद हफीज की अगुवाई वाली पाकिस्तान चैंपियंस के बीच एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। मैच में इंग्लैंड चैंपियंस के कप्तान मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पाकिस्तान के लिए कप्तान हफीज ने अच्छी बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाए हुए 54 रन बनाए हैं। उनकी वजह से ही पाकिस्तान चैंपियंस की टीम 160 रनों के स्कोर तक पहुंच पाई है। इंग्लैंड चैंपियंस के लिए फिल मस्टर्ड और इयान बेल ने अर्धशतक लगाए, लेकिन ये खिलाड़ी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

ENG-C vs PAK-C के बीच होने वाले मुकाबले का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Latest Cricket News

ENG-C vs PAK-C

Auto Refresh
Refresh
  • 10:21 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम ने दर्ज की जीत

    स्कोर बराबर होने के बाद साउथ अफ्रीका चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच बॉल आउट मुकाबला हुआ। जिसमें अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज कर ली। WCL 2025 में अफ्रीकी टीम ने पहली जीत दर्ज की है।

  • 12:36 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    पाकिस्तान चैंपियंस को मिली जीत

    पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने सांसे रोक देने वाले मुकाबले में इंग्लैंड चैंपियंस को आखिरी ओवर में 5 रनों से शिकस्त दी। पाकिस्तान के लिए सोहेल तनवीर, रूमन रहीस और आमेर यमीन ने एक-एक विकेट चटकाया। इंग्लैंड चैंपियंस की टीम के लिए फिल मस्टर्ड ने 58 रन और इयान बेल ने 51 रन बनाए। लेकिन ये खिलाड़ी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

  • 12:22 AM (IST)
    Posted by Govind Singh

    फिल मस्टर्ड हुए आउट

    फिल मस्टर्ड ने मैच में 51 गेंदों में 58 रन बनाए। उनका विकेट सोहेल तनवीर ने हासिल किया।

  • 11:48 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    13 ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर

    13 ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने 2विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल मुस्टर्ड 43 रन और इयान बेल 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 11:47 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    10 ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर

    10 ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिल मुस्टर्ड 37 रन और इयान बेल 3 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 11:31 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    जेम्स विन्स हुए आउट

    जेम्स विन्स मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 9 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट आमेर यमीन ने हासिल किया। इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इयान बेल 2 रन और फिल मुस्टर्ड 36 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 11:18 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    पावरप्ले के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर

    पावरप्ले के बाद इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 41 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जेम्स विन्स 4 रन और फिल मुस्टर्ड 28 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 11:17 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    एलिएस्टर कुक लौटे पवेलियन

    इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने 5 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं। लेकिन इस ओवर में इंग्लैंड ने एलिएस्टर कुक का अहम विकेट गंवा दिया है। कुक मैच में सिर्फ 7 रन बना पाए।

  • 10:59 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    दो ओवर के बाद इंग्लैंड चैंपियंस का स्कोर

    इंग्लैंड चैंपियंस की टीम ने 2 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिर मुस्टर्ड 10 रन और एलिएस्टर कुक 3 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 10:28 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    पाकिस्तान चैंपियंस ने बनाए 160 रन

    20वें ओवर की आखिरी गेंद पर सोहेल खान आउट हो गए। उन्होंने मैच में 8 रन बनाए। पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने 20 ओवर के बाद 160 रन बनाए हैं।

  • 10:22 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    19वें ओवर में आउट हुए सोहेल तनवीर

    सोहेल तनवीर 19वें ओवर में आउट हो गए हैं और उनका विकेट क्रिस ट्रिमलेट ने हासिल किया है। उन्होंने 11 गेंदों में 17 रन बनाए।

  • 10:18 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    18 ओवर के बाद पाकिस्तान चैंपियंस का स्कोर

    18 ओवर के बाद पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। क्रीज पर आमेर यमीन 13 रन और सोहेल तनवीर 10 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 10:17 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    अर्धशतक लगाने के बाद आउट हुए मोहम्मद हफीज

    पाकिस्तान चैंपियंस के लिए मोहम्मद हफीज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। उनका विकेट लियाम प्लंकट ने हासिल किया है। उन्होंने मैच में 34 गेंदों में 54 रन बनाए हैं। उनके आउट होते ही पाकिस्तान ने सातवां विकेट गंवा दिया है।

  • 10:06 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    15 ओवर के बाद पाकिस्तान चैंपियंस का स्कोर

    15 ओवर के बाद पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मोहम्मद हफीज 48 और आमेर यमीन 3 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 10:05 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    शोएब मकसूद हुए आउट

    शोएब मकसूद मैच में सिर्फ दो रन बना पाए और दिमित्री मस्कारेन्हास की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट हो गए। पाकिस्तान चैंपियंस ने 14 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मोहम्मद हफीज 35 रन और आमेर यमीन 2 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 10:02 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    पाकिस्तान चैंपियंस ने गंवाया पांचवां विकेट

    आसिफ अली गेंदबाज क्रिस ट्रेमलेट की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने मैच में सिर्फ 15 रन बनाए हैं। इसी के साथ पाकिस्तान चैंपियंस ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है।

  • 9:46 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    शोएब मलिक लौटे पवेलियन

    शोएब मलिक इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आए। वह मैच में पांच गेंदों में सिर्फ एक रन बना सके। पाकिस्तान चैंपियंस ने 9 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं।

  • 9:42 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    8 ओवर के बाद पाकिस्तान चैंपियंस का स्कोर

    8 ओवर के बाद पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिए हैं। क्रीज पर शोएब मलिक एक रन और मोहम्मद हफीज 14 रन बनाकर मौजूद हैं।

  • 9:34 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    उमर अमीन हुए आउट

    उमर अमीन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। रन चुराने के चक्कर में वह आउट हो गए हैं। अब उनकी जगह बल्लेबाजी करने के लिए शोएब मलिक आए हैं।

  • 9:33 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    पावरप्ले के बाद पाकिस्तान चैंपियंस का स्कोर

    पाकिस्तान चैंपियंस ने पावरप्ले के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए हैं। क्रीज पर उमर अमीन और कप्तान मोहम्मद हफीज मौजूद हैं।

  • 9:32 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    कामरान अकमल हुए आउट

    कामरान अकमल इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। उन्होंने 12 गेंदों में 8 रन बनाए है। उनका विकेट रयान साइडबॉटम ने हासिल किया है।

  • 9:23 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    शरजील खान हुए आउट

    शरजील खान चौथे ओवर में स्टुअर्ट मीकर की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाना चाहते थे, लेकिन उन्हें कैच आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने 15 गेंदों में 12 रन बनाए।

  • 9:19 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    पहले ओवर के बाद पाकिस्तान चैंपियंस का स्कोर

    पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के चार रन बना लिए हैं। क्रीज पर शरजील खान एक रन और कामरान अकमल बिना रन बनाए मौजूद हैं।

  • 8:57 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    पाकिस्तान चैंपियंस के इम्पैक्ट ऑप्शन:

    शाहिद अफरीदी, इमाद वसीम, सोहैब मकसूद, फवाद आलम, सरफराज अहमद

  • 8:57 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    इंग्लैंड चैंपियंस के इम्पैक्ट ऑप्शन:

    मोईन अली, रवि बोपारा, समित पटेल, अजमल शहजाद, उस्मान अफजाल।

  • 8:47 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    इंग्लैंड चैंपियंस की प्लेइंग इलेवन:

    जेम्स विंस, सर एलेस्टेयर कुक, इयान बेल, इयोन मोर्गन (कप्तान), क्रिस ट्रेमलेट, दिमित्री मस्कारेन्हास, फिल मस्टर्ड (विकेट कीपर), टिम एम्ब्रोस, लियाम प्लंकेट, रयान साइडबॉटम, स्टुअर्ट मीकर।

  • 8:47 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    पाकिस्तान चैंपियंस की प्लेइंग इलेवन:

    मोहम्मद हफीज (कप्तान), कामरान अकमल (विकेट कीपर), शोएब मलिक, शरजील खान, आसिफ अली, उमर अमीन, आमिर यामीन, वहाब रियाज, सोहेल खान, सोहेल तनवीर, रुम्मन रईस।

  • 8:44 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    इंग्लैंड चैंपियंस ने जीता टॉस

    इंग्लैंड चैंपियंस की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन ने पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

  • 8:37 PM (IST)
    Posted by Govind Singh

    WCL 2025 के बीच होगा पहला मुकाबला

    वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में पहला मुकाबला इंग्लैंड चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच खेला जाएगा। जहां रिटायरमेंट ले चुके प्लेयर्स अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल