1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 20 साल बाद वापसी का बड़ा ऐलान, 2005 में बनाया था टीम को चैंपियन, BCCI का जताया आभार

20 साल बाद वापसी का बड़ा ऐलान, 2005 में बनाया था टीम को चैंपियन, BCCI का जताया आभार

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 22, 2026 08:54 pm IST,  Updated : Jan 22, 2026 08:54 pm IST

20 साल बाद धाकड़ कोच की इंग्लैंड क्रिकेट टीम में वापसी हो गई है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह जानकारी दी।

Troy Cooley- India TV Hindi
राहुल द्रविड़, ट्रॉय कूली और VVS लक्ष्मण Image Source : TROY COOLEY COACHING/FACEBOOK

क्रिकेट में लंबे समय बाद वापसी नई बात नहीं है, लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम में एक शख्स की 20 साल बाद वापसी हुई है। दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने करीब 20 साल बाद एक बार फिर अपने ऐतिहासिक एशेज के नायक ट्रॉय कूली को कोचिंग सेट-अप में शामिल किया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 60 साल के ट्रॉय कूली को नया पेस-बॉलिंग लीड कोच नियुक्त किया है। कूली वही कोच हैं, जिन्होंने 2005 की ऐतिहासिक एशेज सीरीज में इंग्लैंड की जीत में गेंदबाजी को धारदार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह 2006 में अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोचों में से एक

अपने नए रोल में ट्रॉय कूली इंग्लैंड के मेन्स क्रिकेट सिस्टम में तेज गेंदबाजों के डेवलेपमेंट और कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसमें यंग लायंस और लायंस टीम से लेकर सीनियर टीम तक सभी स्तर शामिल होंगे। ECB के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने कहा कि ट्रॉय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोचों में से एक हैं। दो दशक से ज्यादा का उनका रिकॉर्ड खुद सब कुछ बयां करता है। उन्होंने हर हालात में दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज तैयार किए हैं। उनका अनुभव न सिर्फ इंग्लैंड की सीनियर टीम बल्कि आने वाली नई पीढ़ी के गेंदबाज़ों के लिए भी बेहद फायदेमंद होगा।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के पास 2022 में जॉन लुईस के महिला टीम के हेड कोच बनने के बाद से कोई स्थायी पेस-बॉलिंग कोच नहीं था। पिछले साल टीम ने जेम्स एंडरसन, टिम साउदी और डेविड सेकर जैसे सलाहकारों की मदद ली थी। कूली की नियुक्ति की योजना काफी समय से बनाई जा रही थी। इंग्लैंड में अपने पहले कार्यकाल के बाद कूली ने 15 साल तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नेशनल परफॉर्मेंस प्रोग्राम में काम किया और फिर 2021 में BCCI के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फास्ट-बॉलिंग कोच के रूप में जुड़े।

BCCI का जताया आभार

ट्रॉय कूली ने कहा कि वह हाल के सालों में रखी गई मजबूत नींव पर गर्व करता हूं और VVS लक्ष्मण के नेतृत्व वाली BCCI टीम का आभारी हूं। ECB से जुड़ना उनके लिए रोमांचक मौका है, जहां वह इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी के भविष्य को नई दिशा देना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इंग्लैंड की पेस-बॉलिंग प्रतिभा वर्ल्ड लेवल की है। उनका फोकस तकनीक और परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड्स को एकजुट करते हुए खिलाड़ियों और कोचों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करना होगा।

यह भी पढ़ें

बाबर आजम की इज्जत बचाने के लिए PCB को आना पड़ा आगे, पाकिस्तानी बोर्ड ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला

ICC ने दिया अल्टीमेटम तो बुलाई गई बांग्लादेश खिलाड़ियों की आपात बैठक, खेल सलाहाकार भी रहेंगे मौजूद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल