1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ben Stokes Milestone: स्टोक्स एक छक्का लगाकर बने इंग्लैंड के सबसे बड़े बल्लेबाज, हासिल की ये उपलब्धि

Ben Stokes Milestone: स्टोक्स एक छक्का लगाकर बने इंग्लैंड के सबसे बड़े बल्लेबाज, हासिल की ये उपलब्धि

 Published : Jun 24, 2022 11:49 pm IST,  Updated : Jun 24, 2022 11:49 pm IST

बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन टिम साउदी की गेद पर जोरदार छक्का लगाया और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखवा लिया। इस सिक्स के सथ वे टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। 

Ben Stokes- India TV Hindi
Ben Stokes Image Source : GETTY

Highlights

  • बेन स्टोक्स बने इंग्लैंड के सबसे बड़े सिक्सर किंग
  • स्टोक्स 100 सिक्स क्लब में हुए शामिल
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन स्टोक्स ने लगाया ऐतिहासिक छक्का

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 6 विकेट पर 246 रन बना लिए। मेजबान टीम दूसरे दिन स्टंप्स तक कीवियों के 329 रन से 65 रन पीछे है। इस पारी में सर्वाधिक रन शतकवीर जॉनी बेयरस्टो ने बनाए लेकिन सुर्खियों में छा गए कप्तान बेन स्टोक्स

स्टोक्स बने सबसे बड़े इंग्लिश सिक्सर किंग

इंग्लैंड के नए-नवेले कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है। वह एक खास माइलस्टोन तक पहुंचने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

कीवियों के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 329 रन के जवाब में इंग्लिश टॉप ऑर्डर ने खूब संघर्ष किया। उन्होंने महज 21 रन पर चार विकेट गंवा दिए, तब बेन स्टोक्स मैदान में आए। उन्होंने आते ही हमला किया। उन्होंने टिम साउदी की तीसरे गेंद का सामना करते हुए जोरदार छक्का लगाया और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखवा लिया। इस सिक्स के सथ वे टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए।

स्टोक्स बने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े सिक्सर किंग

स्टोक्स अपने देश से टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। वे साउदी को छक्का रसीद करते ही टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्कों का कारनाम करने वाले विश्व के तीसरे बल्लेबाज भी बन गए। इस लिस्ट में उनसे आगे न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड टीम के वर्तमान कोच ब्रैंडन मैक्कलम और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट हैं।

मैक्कलम ने अपने टेस्ट करियर की 176 पारियों में 107 छक्के लगाए थे, गिलक्रिस्ट ने 137 पारियों में 100 सिक्स लगाए जबकि स्टोक्स ने 100 छक्के के माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए 151 पारियों का वक्त लिया।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले खिलाडियों के नाम हैं:

  • 107 सिक्स – ब्रैंडन मैक्कलम
  • 100 सिक्स – एडम गिलक्रिस्ट
  • 100 सिक्स – बेन स्टोक्स
  •  98 सिक्स – क्रिस गेल
  •  97 सिक्स – जॉक कैलिस

सीरीज के अंतिम मैच के फैसले का सीरीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि मेजबान इंग्लैंड पहले ही तीन टेस्ट की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल