1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप 2024 में देर रात होगा वर्ल्ड चैंपियन टीम की किस्मत का फैसला, अब मिली हार तो टूर्नामेंट से हो जाएगी बाहर

T20 वर्ल्ड कप 2024 में देर रात होगा वर्ल्ड चैंपियन टीम की किस्मत का फैसला, अब मिली हार तो टूर्नामेंट से हो जाएगी बाहर

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 13, 2024 03:29 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 03:29 pm IST

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज देर रात एक अहम मैच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन को सुपर-8 की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में ये मैच जीतना होगा।

England vs Oman- India TV Hindi
T20 WC में देर रात होगा इस टीम की किस्मत का फैसला Image Source : GETTY

England vs Oman T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 28वां मुकाबला इस टूर्नामेंट के सबसे अहम मैचों में से एक होगा। इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम मैदान पर उतरेगी। इंग्लैंड का सामना ओमान की टीम से होगा। ये मैच डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के लिए करो या मरो जैसा रहने वाला है। दोनों टीमों के बीच ये मैच भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। 

देर रात होगा वर्ल्ड चैंपियन टीम की किस्मत का फैसला

अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब इंग्लैंड की टीम आज हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। पूर्व चैंपियन इंग्लैंड को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए ग्रुप बी के अपने बाकी बचे दोनों मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। उसका दो मैच में केवल एक अंक है जो उसे स्कॉटलैंड के खिलाफ बारिश के कारण मैच नहीं हो पाने के कारण मिला था। इन दोनों मैच में जीत के बावजूद भी इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले मैच में अनुकूल परिणाम के लिए दुआ करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया लगातार तीन मैच में जीत से सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है। स्कॉटलैंड तीन मैच में पांच अंक लेकर दूसरे स्थान पर है और अगर वह अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो उसके सात अंक हो जाएंगे और वह सुपर 8 में जगह बना देगा। इसलिए इंग्लैंड इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत की दुआ करेगा।

इंग्लैंड के लिए बारिश फिर बन सकती है खतरा

इंग्लैंड के अरमानों पर ओमान के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के मैच में बारिश पानी फेर सकती है। जोस बटलर की अगुवाई वाली टीम के लिए खबर अच्छी नहीं है क्योंकि मौसम विभाग ने ओमान के खिलाफ मैच के दिन बारिश की संभावना व्यक्त की है। हालांकि बारिश की संभावना 20% ही है। बता दें, इंग्लैंड को ओमान के बाद अपना आखिरी लीग मैच इसी मैदान पर नामीबिया के खिलाफ खेलना है।  जहां तक ओमान का सवाल है तो उसने अभी तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं और वह अगले दौर में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुका है। 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले और मार्क वुड। 

ओमान: आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, कश्यप प्रजापति, प्रतीक अठावले, अयान खान, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, नसीम खुशी, मेहरान खान, बिलाल खान, रफीउल्लाह, कलीमुल्लाह, फैयाज बट, शकील अहमद और खालिद कैल। 

ये भी पढ़ें

अब तक खेले तीन मैच, लेकिन विकेट, रन, कैच सभी में नहीं खुला इस भारतीय खिलाड़ी का खाता

सुपर 8 में एंट्री के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे युवराज सिंह, मोहम्मद सिराज को मिला खास तोहफा 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल